छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से हो रही अफीम की खेती पर CM साय ने अपनाया कड़ा रुख, प्रदेश के सभी कलेक्टरों को दिया यह निर्देश

रायपुर , 13/03/2026 12:44:13 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से हो रही अफीम की खेती पर CM साय ने अपनाया कड़ा रुख, प्रदेश के सभी कलेक्टरों को दिया यह निर्देश

रायपुर 13 मार्च 2026 - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से अफीम की खेती के सामने आए मामलों पर कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने जिलों में संभावित क्षेत्रों का व्यापक सर्वे कराया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी अवैध रूप से अफीम की खेती न हो रही हो।

प्रशासन को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी स्थान पर अफीम की खेती की आशंका हो, तो वहां तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर ऐसे मामलों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट कहा है कि राज्य में किसी भी परिस्थिति में अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन और उसके कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि वे अपने जिलों में विस्तृत जांच कर 15 दिनों के भीतर प्रमाण पत्र सहित पूरी रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। यदि किसी भी क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती या उससे जुड़ी गतिविधियां पाई जाती हैं, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। राज्य के सभी जिलों में संभावित क्षेत्रों की पहचान कर सर्वे की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों को कहा गया है कि ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में विशेष रूप से जांच की जाए, ताकि किसी भी तरह की अवैध खेती की जानकारी समय पर मिल सके।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - बोरे में बंद अज्ञात युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बोरे में बंद अज्ञात युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - देवर और भाभी एक दूसरे को दे बैठे थे दिल, शारीरिक संबंध बनाने के दौरान कुछ ऐसे हुआ कि..
छत्तीसगढ़ - देवर और भाभी एक दूसरे को दे बैठे थे दिल, शारीरिक संबंध बनाने के दौरान कुछ ऐसे हुआ कि..
सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..
सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..
बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने
बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..
छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH