15 हजार की रिश्वत लेते थानेदार और 08 हजार की रिश्वत लेते महिला पंचायत सचिव गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

झारखंड , 12/03/2026 6:18:58 PM
Anil Tamboli
15 हजार की रिश्वत लेते थानेदार और 08 हजार की रिश्वत लेते महिला पंचायत सचिव गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

रांची 12 मार्च 2026 - झारखंड में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को दो अलग-अलग जिलों में बड़ी कार्रवाई की। कोडरमा में जहां एक दारोगा को शराब मामले को रफा-दफा करने के नाम पर रिश्वत लेते दबोचा गया, वहीं गुमला में कुएं की मरम्मत का बिल पास करने के एवज में घूस ले रही एक महिला पंचायत सचिव को गिरफ्तार किया गया।

पहला मामला कोडरमा जिले की है, जहां हजारीबाग ACB की टीम ने चंदवारा थाना में पदस्थ दारोगा पवन कुमार राम को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले चंदवारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब को लेकर छापेमारी हुई थी। इस मामले को मैनेज करने और आरोपी पक्ष को राहत देने के नाम पर दारोगा ने एक लाख रुपये की मांग की थी।

पीड़ित पक्ष ने इसकी जानकारी JKLM नेता प्रेम नायक को दी, जिन्होंने हजारीबाग स्थित एसीबी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। गुरुवार को जैसे ही दारोगा ने अपने सरकारी क्वार्टर में रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 15 हजार रुपये लिए, पहले से जाल बिछाकर बैठी एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी दारोगा को टीम अपने साथ हजारीबाग ले गई है।

दूसरी कार्रवाई रांची एसीबी की टीम ने गुमला जिले के विशुनपुर प्रखंड में की। यहां चट्टी सेरका पंचायत की महिला पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को 8 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।

पीड़ित परमेश्वर सिंह ने शिकायत की थी कि उनकी जमीन पर ग्राम सभा द्वारा चयनित कुएं की मरम्मत का काम पूरा हो चुका था। शेष राशि के भुगतान और बिल पास कराने के एवज में पंचायत सचिव 8 हजार रुपये की मांग कर रही थीं। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद जाल बिछाया और गुरुवार को जैसे ही पंचायत सचिव ने रिश्वत की रकम हाथ में ली, टीम ने उन्हें पकड़ लिया।

दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर के सबसे बड़े और सफेदपोश सटोरिया को रायगढ़ पुलिस ने घर से उठाया, सक्ती के सटोरियों में मचा हड़कंप
सक्ती शहर के सबसे बड़े और सफेदपोश सटोरिया को रायगढ़ पुलिस ने घर से उठाया, सक्ती के सटोरियों में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - बोरे में बंद अज्ञात युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बोरे में बंद अज्ञात युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - देवर और भाभी एक दूसरे को दे बैठे थे दिल, शारीरिक संबंध बनाने के दौरान कुछ ऐसे हुआ कि..
छत्तीसगढ़ - देवर और भाभी एक दूसरे को दे बैठे थे दिल, शारीरिक संबंध बनाने के दौरान कुछ ऐसे हुआ कि..
सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..
सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..
बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने
बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH