जांजगीर जिले के युवक ने कोरबा की युवती को पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर रेप कर वसूले 08 लाख रुपये, FIR हुआ दर्ज

बिलासपुर , 11/03/2026 8:10:59 PM
Anil Tamboli
जांजगीर जिले के युवक ने कोरबा की युवती को पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर रेप कर वसूले 08 लाख रुपये, FIR हुआ दर्ज

बिलासपुर 11 मार्च 2026 - कोरबा की एक महिला को प्रेमजाल में फंसाकर जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ निवासी युवक पवन यादव ने करीब 8 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने पहले महिला से शारीरिक संबंध बनाए और फिर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3.5 लाख रुपये नगद ले लिए। इसके बाद उसने अलग-अलग कहानियां बनाकर करीब 5 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवर भी हड़प लिए। महिला ने सोमवार को तोरवा थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

जानकारी के मुताबिक कोरबा निवासी महिला की 2023 में चांपा-जांजगीर जिले के पामगढ़ निवासी पवन यादव से मैट्रिमोनियल साइट पर पहचान हुई थी। दोनों शादी करने को लेकर सहमत हुए थे। इसके बाद 2024 में दोनों की मुलाकात बिलासपुर में हुई और फिर उनकी मुलाकातें लगातार होने लगीं। इस दौरान उनके बीच शारीरिक संबंध भी बने।

आरोपी ने महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े 3 लाख रुपए की मांग की। चूंकि दोनों शादी करने वाले थे, इसलिए महिला ने उस पर भरोसा कर 3.5 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद पवन यादव ने और पैसों की जरूरत बताते हुए करीब 5 लाख रुपए कीमत के सोने के हार, चूड़ी, चेन आदि जेवर भी ले लिए। कुछ समय बाद जब महिला ने शादी की बात कही तो आरोपी उसे टालने लगा। बाद में उसने महिला का फोन उठाना भी बंद कर दिया।

आरोपी महिला से मिलने कोरबा जाने के बजाय उसे हर बार बिलासपुर बुलाता था। बिलासपुर के तोरवा स्थित एक होटल में ही दोनों अक्सर रुकते थे। महिला के साथ आरोपी ने होटल में ही शारीरिक संबंध बनाए और रुपए व जेवर भी वहीं लिए। इसलिए मामले में तोरवा थाने में आरोपी के खिलाफ रेप और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर के सबसे बड़े और सफेदपोश सटोरिया को रायगढ़ पुलिस ने घर से उठाया, सक्ती के सटोरियों में मचा हड़कंप
सक्ती शहर के सबसे बड़े और सफेदपोश सटोरिया को रायगढ़ पुलिस ने घर से उठाया, सक्ती के सटोरियों में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - बोरे में बंद अज्ञात युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बोरे में बंद अज्ञात युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - देवर और भाभी एक दूसरे को दे बैठे थे दिल, शारीरिक संबंध बनाने के दौरान कुछ ऐसे हुआ कि..
छत्तीसगढ़ - देवर और भाभी एक दूसरे को दे बैठे थे दिल, शारीरिक संबंध बनाने के दौरान कुछ ऐसे हुआ कि..
सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..
सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..
बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने
बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH