छत्तीसगढ़ - जिला हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में 20 साल की युवती ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

धमतरी , 11/03/2026 7:10:35 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जिला हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में 20 साल की युवती ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

धमतरी 11 मार्च 2026 - जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कोंडागांव निवासी 20 वर्षीय युवती दशमती नेताम धमतरी के बस स्टैंड के पीछे स्थित हरिओम राइस मिल में काम करती थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले राइस मिल में अपने कमरे में दाल बनाते समय वह आग की चपेट में आ गई थी, जिससे उसका चेहरा और शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया था।

बताया जा रहा है कि युवती पिछले एक दिन से अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा रही थी। इसी दौरान वह बाथरूम जाने की बात कहकर वार्ड से निकली और महिला प्रसाधन के अंदर अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को फंदे से नीचे उतारकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

घटना को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी जांच के निर्देश दिए हैं। CMHO डॉ. उत्तम कौशिक ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर के सबसे बड़े और सफेदपोश सटोरिया को रायगढ़ पुलिस ने घर से उठाया, सक्ती के सटोरियों में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - बोरे में बंद अज्ञात युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - देवर और भाभी एक दूसरे को दे बैठे थे दिल, शारीरिक संबंध बनाने के दौरान कुछ ऐसे हुआ कि..

सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..

बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने

छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट

छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..

छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH