छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित हायवा ने पैदल चल रही महिला को कुचला, मौके पर ही हुई मौत

बिलासपुर , 11/03/2026 12:26:54 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित हायवा ने पैदल चल रही महिला को कुचला, मौके पर ही हुई मौत

बिलासपुर 11 मार्च 2026 - कोटा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे पैदल चल रही एक महिला को तेज रफ्तार हायवा ने अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका की पहचान जमुना गोड़ (65) पत्नी पंचराम गोंड के रूप में की गई। घटना मंगलवार शाम की है।सूचना मिलने पर बेलगहना चौकी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मृतका के शव का पंचनामा किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक जमुना गोंड अपने रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने के लिए ग्राम रतखंडी आई हुई थी। पुलिस ने बताया कि हाईवा चालक दुर्घटना के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटना स्थल पर एकत्रित हो गए। और नाराज ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया, स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों और परिजनों को समझाइश दी। अधिकारियों ने कहा कि शासन की ओर से मृतका के परिजनों को तत्काल सहायता राशि 25,000 रुपए प्रदान की जाएगी। भुगतान किए जाने के बाद ग्रामीण शांत हुए और स्थिति सामान्य हुई।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर के सबसे बड़े और सफेदपोश सटोरिया को रायगढ़ पुलिस ने घर से उठाया, सक्ती के सटोरियों में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - बोरे में बंद अज्ञात युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - देवर और भाभी एक दूसरे को दे बैठे थे दिल, शारीरिक संबंध बनाने के दौरान कुछ ऐसे हुआ कि..

सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..

बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने

छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट

छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..

छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH