देश मे पिछले 24 घण्टे के दौरान कितना घुमा कोरोना का मीटर , कितने घटे और कितने बड़े कोविड 19 के मामले
देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नई दिल्ली 02 जून 2020 - देश में कोरोना वायरस विकराल रूप अख्तियार करते ही जा रहा है । देश मे कोरोना संक्रमितों के मामले करीब दो लाख तक पहुच गए हैं । पिछले 24 घंटे के दौरान 8171 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 204 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अब तक देश मे 01 लाख 98 हजार 706 मामले सामने आ चुके हैं. जिनमे से 5598 लोगों की मौत हो चुकी है वही 95 हजार 527 लोग कोरोना से जंग जीत कर स्वास्थ्य हो चुके हैं ।
महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य हैं ।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक के कुल संक्रमित मरीजों में से करीब 75% मरीज और 83% मौत सिर्फ 6 राज्यों में हुई है. अब तक सामने आए कुल मामले में से 75.33% केस जिन 6 राज्यों में है वो है महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश है सबसे ज्यादा चिंता महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और गुजरात में है. यहां रोज़ाना बहुत तेजी से मामले बढ़ रहे है ।
देश में इलाज के बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल दर तेजी से बढ़ रही है और यह 48.19% हो गई है. इलाज के बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 18 मई को 38.29% थी. 3 मई को यह 26.59% थी और 15 अप्रैल को यह 11.42% थी. वर्तमान में देश में सक्रिय चिकित्सा निगरानी के अंतर्गत आने वाले मामलों की संख्या 93,322 है. एक निश्चित अवधि में बीमारी से संक्रमित कुल लोगों की तुलना में मरने वालों की अनुपात दर ( केस फेटेलिटी रेट ) 2.83% है. 18 मई को यह 3.15% था. 3 मई को 3.25% और 15 अप्रैल को 3.30% था.
ताज़ा समाचार
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर