गोवा में बैठ कर क्रिकेट सट्टा खेला रहे छत्तीसगढ़ के 07 सटोरिये गिरफ्तार, एक सटोरिया सक्ती जिले का भी

रायपुर , 28/02/2026 5:40:25 PM
Anil Tamboli
गोवा में बैठ कर क्रिकेट सट्टा खेला रहे छत्तीसगढ़ के 07 सटोरिये गिरफ्तार, एक सटोरिया सक्ती जिले का भी

रायपुर 28 फरवरी 2026 - छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस की टीम ने गोवा में रेड कर 5 सटोरिए समेत 7 को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी सटोरिए विदेशों में भी ऑनलाइन क्रिकेट पैनल का संचालन कर रहे थे। सट्टा से कमाए गए अवैध धन को मुख्य संचालक तक भेजने के लिए पेमेंट गेट-वे पैनल का संचालन करते थे। जांच में पता चला है कि आरोपी प्रतीक कुमार व सैंफी कुछ दिनों पहले ही दुबई गए थे और वापस आने के बाद पेमेंट गेट-वे का काम कर रहे थे।

दरअसल, 25 फरवरी को क्राइम की टीम को सूचना मिली थी कि राजेंद्र नगर मुक्तिधाम के पास स्थित खाली मैदान में कार सवार कुछ युवकों के द्वारा ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाया जा रहा है। इस सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और कार्रवाई करते हुये कार सवार आरोपियों को मौके से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम प्रतीक कुमार वाधवानी और सैन्की देवड़ा निवासी अमलीडीह न्यू राजेंद्र नगर के रूप में की गई।

दोनों ने पूछताछ में बताया कि ऑनलाइनन बैटिंग साइट्स 23exch9.com, allpenalexch.com तथा 99.com व पैनल के द्वारा मास्टर आईडी बनाकर क्रिकेट सट्टा खिला रहे थे। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके अन्य साथियों के द्वारा गोवा में बैठकर पैनलों का संचालन किया जा रहा है। साथ ही गेट-वे व्हाट्सएप के द्वारा ग्राहकों से रूपयों के लेनदेन को विड्रोल किया जा रहा। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद रायपुर पुलिस की टीम ने गोवा में रेड की और 5 आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों के द्वारा गेट-वे पैनल का संचालन किया जा रहा था। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल, लैपटाॅप, समेत अन्य सामग्री जब्त की गई।

सटोरिए ने कबूल किया है कि ऑनलाइन सट्टा खेलने और खिलाने वालों को अलग-अलग बैटिंग साइट की मास्टर आइडी कमीशन बेस पर बिक्री करते थे। साथ ही अन्य राज्यों में चल रहे पैनलों की राशि के लेनदेन के लिए गेट-वे जयदेव ग्रुप व जेएमके ग्रुप के नाम पर व्हाट्सएप ग्रुप का संचालन करते थे। पकड़े गए सटोरिए सट्टे के रुपयों का लेनदेन के लिए 431 म्यूल बैंक खातों का उपयोग कर रहे थे। खातों से लिंक मोबाइल नंबरों को पुलिस द्वारा ब्लाॅक करावाया जा रहा है।

गिरफ्तार सटोरियों के नाम

प्रतीक कुमार वाधवानी पिता स्व. दयालचंद 38 वर्ष निवासी न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

सैन्की देवड़ा पिता स्व. उत्तम चंद देवड़ा 39 वर्ष निवासी अमलीडीह न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

धनंजय वैष्णव पिता स्व. श्याम सुंदर वैष्णव 33 वर्ष थाना उरगा जिला कोरबा।

साकेत जगवानी पिता राजकुमार जगवानी 26 वर्ष निवासी जूना बिलासपुर।

प्रमोद कुमार ओरके पिता रामायण सिंह ओरके 31 वर्ष निवासी कोरबा।

प्रकाश चंद्र मिरी पिता छतराम मिरी 33 वर्ष निवासी ग्राम कुसमूल थाना डभरा जिला सक्ती

शंकर कुमार राम पिता लोचन राम 37 वर्ष निवासी मधुबनी जिला बिहार।

ताज़ा समाचार

सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया
सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार
सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH