सारागांव का आदतन गुंडा बदमाश अशोक जायसवाल 01 साल के लिए जिला बदर , कलेक्टर की कार्यवाही

जांजगीर चाम्पा , 28/02/2026 5:24:17 PM
Anil Tamboli
सारागांव का आदतन गुंडा बदमाश अशोक जायसवाल 01 साल के लिए जिला बदर , कलेक्टर की कार्यवाही

जाजगीर चाम्पा 28 फरवरी 2026 - इस वक्त जांजगीर चाम्पा जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यहाँ सारागांव थाना क्षेत्र के ग्राम चोरिया निवासी आदतन गुंडा बदमाश अशोक जायसवाल को 01 साल के लिए जिला बदर किया गया है। आदतन बदमाश अशोक जायसवाल के विरुद्ध अलग- अलग धाराओं के तहत कुल 08 अपराधिक प्रकरण एवं 06 प्रकरणों में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही दर्ज है। बदमाश के विरूद्ध लोगो को गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देना, मारपीट लड़ाई झगड़ा एवं हत्या करने का प्रयास संबंधी अपराध पंजीबद्ध है।

अजय जायसवाल द्वारा अपराधिक कृत्य करने एवं संज्ञेय अपराध घटित करने तथा शांति भंग करने की पूर्ण आशंका होने से SP द्वारा बदमाश के विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही हेतु कलेक्टर को विस्तृत प्रतिवेदन भेजा गया था। बदमाश की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु अन्य कोई विकल्प ना होने से इसके अपराधिक कृत्यों पर नियंत्रण रखने एवं क्षेत्र के जन मानस व जान माल की सुरक्षा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु बदमाश के विरूद्ध छ.ग. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 एवं 5 के तहत जिला बदर की कार्यवाही की गई।

इस एक साल की अवधि के दौरान बदमाश अशोक जायसवाल जिला जांजगीर -चाम्पा व सरहदी जिला सक्ति, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, बलौदा बजार में प्रवेश नही कर पायेगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड

छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल

जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर

छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में उत्तरप्रदेश और बिहार की तरह एक बड़ी वारदात, रेत माफियाओं ने भाजपा नेता सहित 04 लोगो को जिंदा जलाया

सक्ती में आया बेहद संवेदनशील मामला, 04 साल की बच्ची को 14 साल के नाबालिग ने बनाया हवस का शिकार

छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH