छत्तीसगढ़ - 12वीं बोर्ड का पहला पेपर देने जा रहे दो छात्र हुए हादसे का शिकार, एक छात्र की मौके पर ही मौत

सरगुजा , 20/02/2026 2:35:07 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 12वीं बोर्ड का पहला पेपर देने जा रहे दो छात्र हुए हादसे का शिकार, एक छात्र की मौके पर ही मौत

अंबिकापुर 20 फरवरी 2026 - छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में आज सुबह 12वीं बोर्ड का पहला पेपर देने जा रहे दो छात्र NH43 मार्ग पर बाइक से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, बेलकोटा निवासी निष्क एक्का और झेराडीह निवासी अनिकेश तिवारी 12वीं बोर्ड परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र जा रहे थे। इसी दौरान बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत शांतिपारा - कुनकुरी मुख्य मार्ग पर उनकी बाइक सड़क किनारे पड़ी गिट्टी में फिसल गई। तेज रफ्तार के कारण बाइक करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में निष्क एक्का की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिकेश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बतौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह हादसा छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत के पहले दिन हुआ। प्रदेश में 12वीं बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च तक और 10वीं बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की जाएगी।

ताज़ा समाचार

आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH