छत्तीसगढ़ - ट्रेन के डिब्बो में पाम्पलेट चिपका कर मनचाहा प्यार और वशीकरण का दावा करने वाला बंगाली बाबा गिरफ्तार

रायपुर , 19-02-2026 12:52:01 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ट्रेन के डिब्बो में पाम्पलेट चिपका कर मनचाहा प्यार और वशीकरण का दावा करने वाला बंगाली बाबा गिरफ्तार

रायपुर 19 फरवरी 2026 - रेल डिब्बों, ट्रेन के टॉयलेट और स्टेशनों के परिसरों में अवैध रूप से मनचाहा प्यार, सेक्सुअल प्रॉब्लम, लव मैरिज का प्रचार सामग्री चिपकाने वाले ‘बंगाली बाबा’ को गिरफ्तार किया गया है। मध्य रेल और पश्चिम रेलवे की RPF ने संयुक्त अभियान में खुद को ‘बंगाली बाबा’ बताने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 15,000 पोस्टर बरामद किया गया है। वहीं उसके सहयोगियों और वित्तीय लेन-देन की जांच जारी है।

यह कार्रवाई 17 फरवरी 2026 को मध्य रेल के मुंबई मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के मार्गदर्शन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई। बंगाली बाबा से जब्त पोस्टर में मनचाहा प्यार, लव मैरिज, सेक्सुअल प्रॉब्लम से जुड़े कई समस्याओं को ठीक करने का दावा करता था।

दरअसल RPF को मुखबिरों से सूचना मिली थी कि रे रोड क्षेत्र में एक फर्जी बाबा सक्रिय है, जो रेलवे संपत्ति का इस्तेमाल अपने प्रचार के लिए कर रहा है। सूचना के आधार पर रे रोड स्थित दारुखाना इलाके में मीरा अली दरगाह पर संयुक्त छापेमारी की गई। छापे के दौरान मोहम्मद नज़ीर अंदाड़ी नामक व्यक्ति को पकड़ा गया. तलाशी में उसके पास से करीब 15,000 मुद्रित पोस्टर बरामद किए गए, जिनका उपयोग रेलवे डिब्बों और परिसरों में विज्ञापन और प्रचार के लिए किया जाना था।

मामले में वडाला में मध्य रेल संख्या 104/2026 के तहत धारा 144, 145(बी), 147 और 166 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। आगे की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी को कुछ अन्य लोगों का सहयोग मिला था, जिन्होंने पोस्टर छापने और उन्हें डिब्बों के अंदर चिपकाने में मदद की। इन सहयोगियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

अब RPF प्रिंटिंग एजेंसी और पोस्टर चिपकाने में शामिल संदिग्ध व्यक्तियों से जुड़े वित्तीय लेन-देन की भी विस्तार से जांच कर रही है। मध्य रेल ने दोहराया है कि बिना अनुमति विज्ञापन करना, रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाना या उसका दुरुपयोग करना रेलवे अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - अंतरराज्यीय उठाईगिरी और लूट गिरोह के दो सदस्य बिहार से गिरफ्तार, कई मामलों का हो सकता है खुलासा
जांजगीर चाम्पा - अंतरराज्यीय उठाईगिरी और लूट गिरोह के दो सदस्य बिहार से गिरफ्तार, कई मामलों का हो सकता है खुलासा
सक्ती - फर्जी अंकसूची के जरिए शिक्षाकर्मी की नौकरी कर रहे चितरंजन कश्यप को 04 साल की सजा
सक्ती - फर्जी अंकसूची के जरिए शिक्षाकर्मी की नौकरी कर रहे चितरंजन कश्यप को 04 साल की सजा
छत्तीसगढ़ - सरपंच से 25 हजार की रिश्वत लेते SDO गोपाल कृष्ण शर्मा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - सरपंच से 25 हजार की रिश्वत लेते SDO गोपाल कृष्ण शर्मा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - डिप्टी कलेक्टर ने महिला आरक्षक को बनाया हवस का शिकार, शिकायत के बाद हुआ सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - डिप्टी कलेक्टर ने महिला आरक्षक को बनाया हवस का शिकार, शिकायत के बाद हुआ सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - ट्रेन के डिब्बो में पाम्पलेट चिपका कर मनचाहा प्यार और वशीकरण का दावा करने वाला बंगाली बाबा गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेन के डिब्बो में पाम्पलेट चिपका कर मनचाहा प्यार और वशीकरण का दावा करने वाला बंगाली बाबा गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में क्या होली के दिन खुले रहेंगे सभी शराब की दुकान, या फिर रहेगी बंद, जाने है सरकार का नया फैसला
छत्तीसगढ़ में क्या होली के दिन खुले रहेंगे सभी शराब की दुकान, या फिर रहेगी बंद, जाने है सरकार का नया फैसला
जांजगीर चाम्पा - प्रेमी से वीडियो कॉल पर बात करते करते युवती ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - प्रेमी से वीडियो कॉल पर बात करते करते युवती ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग के साथ गैंगरेप, दो आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम
छत्तीसगढ़ - लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग के साथ गैंगरेप, दो आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम
शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब दो घंटे ज्यादा रहेगी खुली, देखे नया समय
शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब दो घंटे ज्यादा रहेगी खुली, देखे नया समय
छत्तीसगढ़ सहित 37 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, 16 मार्च को होगी वोटिंग और इस दिन आएगा नतीजा
छत्तीसगढ़ सहित 37 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, 16 मार्च को होगी वोटिंग और इस दिन आएगा नतीजा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH