जांजगीर चाम्पा - प्रेमी से वीडियो कॉल पर बात करते करते युवती ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर चाम्पा , 18/02/2026 7:08:03 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - प्रेमी से वीडियो कॉल पर बात करते करते युवती ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर चाम्पा 18 फरवरी 2026 - जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 12वीं की छात्रा ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्रा की पहचान रजनी प्रधान (18 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम लछनपुर की निवासी थी। यह मामला जांजगीर सिटी कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र का है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब छात्रा घर में अकेली थी। बताया जा रहा है कि रजनी अपने प्रेमी से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। इसी दौरान उसने फांसी लगा ली। घटना के बाद प्रेमी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। मोबाइल फोन और कॉल डिटेल्स को भी जांच के दायरे में लिया गया है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट किया जा सके। परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक, घटना के समय छात्रा के माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। वे मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे। 

ताज़ा समाचार

आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..

छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..

सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड

छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल

जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर

छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH