छत्तीसगढ़ - लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग के साथ गैंगरेप, दो आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम

जशपुर , 18/02/2026 6:49:30 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग के साथ गैंगरेप, दो आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम

जशपुर 18 फरवरी 2026 - छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाटक देख कर लौट रही नाबालिग को लिफ्ट देने के नाम पर दो युवक अपने साथ ले गए, फिर जंगल में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपियों ने नाबालिग को जंगल में ही छोड़ कर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, साथ ही दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

थाना बागबहार क्षेत्र की 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता 16 फ़रवरी की रात नाटक कार्यक्रम देखने गई थी, जहां से देर रात तक वापस घर नहीं आने पर पीड़िता के परिजनों व रिश्तेदारों द्वारा खोजबीन की। उसी दौरान 17 फ़रवरी की रात में बिजली सब स्टेशन के पास रोड के पास पीड़िता अचेत अवस्था में पड़ी थी, जिसे ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय शासकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी पत्थलगांव रिफर किया गया।

इलाज के दौरान पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि 16 फ़रवरी की रात में पीड़िता नाटक देखकर पैदल घर वापस आ रही थी। तभी रास्ते में दो अज्ञात व्यक्ति उसे घर पहुंचा देगें कहकर बहला फुसलाकर अपने बाईक में बैठाकर जबरजस्ती जंगल तरफ ले गये और वहां दोनों लड़कों द्वारा बारी-बारी से जबरन दुष्कर्म किया गया।

मेडिकल रिपोर्ट व मां के बताए अनुसार पुलिस के द्वारा पत्थलगांव थाने में BNS की धारा 138, 70 (2)एवं 4,6 पॉक्सो एक्ट के अतंर्गत शून्य में प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध किया गया। चूँकि, मामला थाना बागबहार क्षेत्र होने से प्रकरण को जांच हेतु थाना बागबहार स्थानांतरित किया गया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों की पता तलाश हेतु डीआईजी व एसएसपी जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देश पर तकनीकी व स्थानीय थाना से विशेष टीम गठित की गई है। मामले की जांच व आरोपियों की पता साजी जारी है।

ताज़ा समाचार

आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - चाकू की नोक पर एकाउंट से 10 लाख की लूट, बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH