संभाग के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल का डॉक्टर निकला कोरोना पाजेटिव , आधे से ज्यादा स्टाफ को किया जा रहा है ,,,

छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
संभाग के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल का डॉक्टर निकला कोरोना पाजेटिव , आधे से ज्यादा स्टाफ को किया जा रहा है ,,,
रायपुर 02 जून, 2020 - छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के लिए एक और बुरी खबर आ रही है। बिलासपुर में सोमवार को कोरोना के जो नये केस सामने आये हैं। उनमें एक डाक्टर भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक डाक्टर सिम्स में ही पदस्थ हैं और अस्पताल में डेंटिस्ट हैं। बिलासपुर के ही रहने वाले इस डाक्टर की पहचान होने के बाद अब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक डेंटिस्ट डॉक्टर की कोविड वार्ड में पदस्थ डाक्टरों के साथ उठना-बैठना था। हालांकि डॉक्टर को संक्रमण अस्पताल में हुआ या फिर कहीं अन्य तरीके से वो संक्रमण की चपेट में आया, इसकी जानकारी जुटायी जा रही है। इधर डाक्टर के संक्रमित मिलने के बाद कई अन्य अस्पताल के स्टाफ को भी क्वारंटीन करने की तैयारी चल रही है। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है, प्रदेश में कल फिर एक बार 45 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है, वहीं कल दिन भर में 7 मरीज डिस्चार्ज किए गए, उसके बाद प्रदेश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 427 पहुंच गई है। आपको बता दें कि प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना की मार बिलासपुर संभाग ही झेल रहा है। संभाग का मुंगेली जिला सबसे ज्यादा कोरोना की चपेट में है, जहां से 81 केस अभी तक सामने आ चुके हैं। वहीं बिलासपुर संभाग में 234 कोरोना पॉजेटिव मरीज मिले हैं, जिनमें से 181 अभी एक्टिव केस हैं। बिलासपुर जिले में भी अभी 55 एक्टिव केस हैं, जबकि कुल मरीजों की संख्या यहां 61 थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH