छत्तीसगढ़ से दर्दनाक खबर, दम घुटने से पति, पत्नी और 03 साल के बच्ची की मौत, पुलिस जांच में जुटी

सूरजपुर , 18/02/2026 1:14:39 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से दर्दनाक खबर, दम घुटने से पति, पत्नी और 03 साल के बच्ची की मौत, पुलिस जांच में जुटी

सूरजपुर 18 फरवरी 2026 - छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां कोयले की सिगड़ी से निकली धुएं ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान ले ली. इस हादसे में पति-पत्नी समेत उनकी तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई है. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, चंद्रपुर गांव निवासी कवल, उसकी पत्नी कुन्ती और 3 वर्षीय मासूम बच्ची ममता प्रधानमंत्री आवास के एक कमरे में सो रहे थे. घर के अन्य सदस्य उनके दो बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सोए हुए थे. ठंड से बचने के लिए कवल व उसकी पत्नी ने बंद कमरे के अंदर सिगड़ी में कोयला जलाया था. लेकिन सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और उन्हें उठाने की कोशिश की. लेकिन तब-तक कार्बन मोनोऑक्साइड से तीनों की दम घुटने से मौत हो चुकी थी।

बता दें, जिस घर में यह हादसा हुआ, वहां एक भी रौशनदान या खिड़की नहीं है. इसके चलते गैस के बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला. वहीं दूसरी तरफ कोयला जलाने से जहरीली गैस निकलती है, जिससे दम घुटने का खतरा होता है. परिवार में इसे लेकर अज्ञानता के चलते आज तीन लोगों की मौत हो गई।

मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH