आज का राशिफल, दिनांक 16 फरवरी 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
रायपुर 16 फरवरी 2026 - ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 16 फरवरी सोमवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 16 फरवरी 2026 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी।
मेष राशि - आज का दिन आपके लिए जरूरतों की पूर्ति पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपके खर्च अधिक रहेंगे, लेकिन फिर भी आपकी इनकम अधिक रहने से आपको उसकी टेंशन नहीं होगी। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को भी पूरा करना होगा। आपके रहन सहन के स्तर में भी बदलाव लाने की आप पूरी कोशिश करेंगे। घर-परिवार में आपके दिए गए सुझाव लोगों को खूब पसंद आएंगे। बिजनेस भी पहले से बेहतर चलेगा, जिससे आपको खुशी होगी।
वृषभ राशि - आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी सरकारी काम पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है। राजनीति में आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी माता जी की सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपको बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकता है।
मिथुन राशि - आज का दिन आपके लिए खर्चों भरा रहने वाला है। आपको अपनी इन्कम को ध्यान में रखकर व्यय करना बेहतर रहेगा। आपके लिए गए निर्णय के लिए को लेकर आपको पछतावा हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में यदि गिरावट चल रही थी, तो उसको लेकर आपको सतर्कता बनी रहेगी। छोटे बच्चों की सेहत के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको काफी सारी टेंशनों से भी छुटकारा मिलेगा। आपको किसी सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है।
कर्क राशि - आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा और आपकी उन्नति की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम ना मिलने से कठिनाइयां बनी रहेगी। आप किसी से धन उधार न ले ,नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या आएगी। बिजनेस में आप कुछ योजनाओं में बदलाव करेंगे, जो आने वाले समय में आपके लिए बेहतर रहने वाले हैं।
सिंह राशि - आज का दिन आपके लिए किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचना होगा। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे। आपका भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा और आप जीवनसाथी की खूब केयर करेंगे, जिससे आपका रिश्ता पहले से बेहतर होगा। परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।
कन्या राशि - आज का दिन आपके लिए किसी नई नौकरी की प्राप्ति के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और आपका कोई पारिवारिक मामला यदि आपको लंबे समय से टेंशन दे रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा और आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम भी आप शुरू कर सकते हैं।
तुला राशि - आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको जीवनसाथी से कोई बात गुप्त नहीं रखनी है, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते में दरार पैदा हो सकती हैं। आपको अपने बॉस की बातों को भी इग्नोर करने से बचना होगा। आप अपनी शौक मौज की चीजों में भी इजाफा करेंगे और आपके सुख साधनों में भी वृद्धि होगी। आपके सम्मान में कमी रहने से आप किसी काम को करने में थोड़ा सोच विचार करेंगे।
वृश्चिक राशि - आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपके ऊपर काम का बहुत अधिक रहेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, लेकिन आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आप उनसे कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचें। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कोई सरकारी काम यदि आपका लंबे समय से पेंडिंग था, तो वह भी पूरा होता दिख रहा है। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है, जो आपको टेंशन देगी।
धनु राशि - आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा, इसलिए आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखें। आपने यदि किसी काम को कल पर टाला, तो बाद में वह आपके लिए समस्या बन सकती है। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपको अपरिचित लोगों से थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कोई पुराना लेनदेन यदि आपकी टेंशनों को बढ़ा रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा।
मकर राशि - आज का दिन आपके लिए आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको नौकरी से संबंधित यदि कोई समस्या चली आ रही थी, तो वह भी दूर होगा और जीवनसाथी आपके बिजनेस में आपका पूरा साथ देंगे। आपको अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा रखना होगा। कोई सरकारी काम यदि आपका पेंडिंग चल रहा था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। कोई मित्र यदि आपको कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान के बारे में बताएं, तो उस पर आप अमल थोड़ा सोच समझकर करें।
कुंभ राशि - आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपकी कार्यक्षेत्र में लोगों से खूब पटेगी, जिससे आपको काम करने में भी खूब मजा आएगा और बिजनेस को लेकर भी आपकी कोई डील यदि लंबे समय से टेंशन दे रही थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है। किसी काम को पूरा करने में आपको यदि कोई मुश्किल थी, तो उसे पूरा भी आप आसानी से कर सकेंगे। आपको अपनी संतान की पढ़ाई लिखाई को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना होगा, जिसके लिए आपको उनके गुरुजनों से भी बातचीत करने की आवश्यकता है।
मीन राशि - आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहेगा। आपकी अपने बॉस से भी कहासुनी होने की संभावना है, इसलिए आपको कामों पर पूरा फोकस बनाना होगा। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपका कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या बन सकता है, जिस पर आपको पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। घूमने फिरने के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होंगी।
















