छत्तीसगढ़ - T-20 वर्ल्ड कप में सट्टा लगवाते लाखो रुपये के साथ सटोरिया बबलू उर्फ बिल्ला गिरफ्तार, पूरा सट्टे का सेटअप जप्त

रायपुर , 15/02/2026 6:08:51 PM
Anil Tamboli
 छत्तीसगढ़ - T-20 वर्ल्ड कप में सट्टा लगवाते लाखो रुपये के साथ सटोरिया बबलू उर्फ बिल्ला गिरफ्तार, पूरा सट्टे का सेटअप जप्त

रायपुर 15 फरवरी 2026 - पुलिस ने ऑनलाईन सट्टा संचालित करते लाखों रुपयों के साथ सटोरिया जितेन्दर बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार किया है। थाना तिल्दा नेवरा पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि तिल्दा नेवरा क्षेत्रांतर्गत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कोहका स्थित एक मकान में एक व्यक्ति द्वारा T-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की टीम द्वारा उक्त मकान में रेड कार्यवाही किया गया। रेड के दौरान मकान में एक व्यक्ति उपस्थित मिला, जिसने पूछताछ में अपना नाम जितेंद्र बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके मोबाईल फोन को चेक करने पर उसकेे द्वारा ऑनलाईन बैटिंग साईट्स 777 GRAND EXCHANGE एवं JMD BET आई.डी. के माध्यम से ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलना/खिलाना पाया गया।

 सटोरिया जितेन्दर बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगद 1,80,000 रुपये, 03 मोबाईल फोन कीमत 75,000/रू, 20 नग बैंक पासबुक, 10 नग चेकबुक, 14 नग एटीएम कार्ड, 02 नग आधार कार्ड, 01 नग पैन कार्ड, 01 नग ड्रायविंग लाईसेंस, सट्टा से संबंधित हिसाब किताब का कापी 06 नग, 01 नग डाट पेन तथा 01 नग कैलकुलेटर कुल जुमला कीमती 2,55,000/-रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 8 एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

गिरफ्तार आरोपी..

जितेन्दर बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला पिता हुकम सिंह उम्र 43 साल स्थायी पता माजरा थाना अरबन जिला रोहतक हरियाणा। हाल पता हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी LIG 45-बी, कोहका किराये का मकान थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH