सक्ती - युवती को जिंदा जलाने का आरोपी घूम रहा है खुलेआम, मृतिका की माँ ने लगाया यह गंभीर आरोप

सक्ती , 15/02/2026 5:37:56 PM
Anil Tamboli
सक्ती - युवती को जिंदा जलाने का आरोपी घूम रहा है खुलेआम, मृतिका की माँ ने लगाया यह गंभीर आरोप

सक्ती 15 फरवरी 2026 - छत्तीसगढ़ के सक्ती में युवती दिशा की लगभग 12 दिन पहले आग में गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौत हो गई. वह घटना के दिन एक होटल में युवक योगेंद्र से मिलने गई थी, जहां वह आग लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हुई. 02 फरवरी को दिशा मरावी ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया. आगे की कार्रवाई के लिए थाना तारबाहर से सक्ती में मर्ग डायरी का इंतजार किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, सक्ती के वार्ड क्रमांक 11 की रहने वाली दिशा मरावी 24 जनवरी को सक्ती के होटल में योगेंद्र साहू नाम के युवक से मिलने गई थी. इस दौरान आग की चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गई. घटना के बाद एक युवक दिशा को सक्ती के ही बिहान हॉस्पिटल में छोड़कर वहां से निकल गया. दिशा की गंभीर अवस्था को देखकर उसे डाक्टरों ने बिलासपुर रेफर कर दिया. 02 फरवरी को युवती ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

दिशा की मां मीना मरावी ने पुलिस से शिकायत में तीन लोगों का जिक्र किया है. एक युवक योगेंद्र साहू पर साजिश के तहत तारपीन तेल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है. युवती पर दबाव बनाया गया कि वह झूठ बोले कि वह खुद से जली है, तभी वह अस्पताल लेकर जाएंगे और होटल नहीं बल्कि पलगड़ा पहाड़ में घटना हुई है. डर के कारण दिशा ने भी वही किया. मामले को बिलासपुर जिले के तारबहार थाना में शून्य में FIR दर्ज किया गया. जिला अस्पताल में उसी दिन पोस्टमार्टम कर दिया गया. 

पुलिस से शिकायत में किन नामों का जिक्र ?

महेंद्र साहू जिसे दिशा राखी बांधती थी.

योगेंद्र साहू पर तारपीन तेल छिड़कर आग लगाने का आरोप.

आशीष पटेल जिसने कार से दिशा मरावी को बिहान अस्पताल छोड़ा था.

सक्ती SDOP भुनेश्वरी पैकरा ने बताया कि 24 जनवरी को बिहान हॉस्पिटल से सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए युवती को बिलासपुर अस्पताल में रेफर कर दिया. 2 फरवरी को युवती की मौत हो गई. मृतिका की मां की ओर से सक्ती थाने में शिकायत दी गई है. पुलिस इसकी जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि तारबाहर थाने से मर्ग डायरी आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH