सक्ती जिले के युवक की मध्यप्रदेश में गला रेत कर बेरहमी से हत्या, रेल की पटरी पर मिली खून से लथपथ लाश

सक्ती , 14/02/2026 10:55:26 AM
Anil Tamboli
सक्ती जिले के युवक की मध्यप्रदेश में गला रेत कर बेरहमी से हत्या, रेल की पटरी पर मिली खून से लथपथ लाश

सक्ती 14 फरवरी 2026 - सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरघटा निवासी 40 वर्षीय खोजराम नारंगे की मध्यप्रदेश के इंदौर में निर्मम हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार 12 फरवरी की सुबह करीब 8 बजे बाणगंगा पुलिस को एमआर-4 रेलवे पटरी के पास एक शव पड़े होने की सूचना मिली थी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान खोजराम नारंगे के रूप में की, जो पोलोग्राउंड क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत था। प्रारंभिक जांच में युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। शरीर पर अन्य चोटों के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस ने धारदार हथियार से हमले की आशंका जताई है। मामले की जांच बाणगंगा थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।

पुलिस लूट और आपसी विवाद दोनों एंगल से जांच कर रही है। मृतक के साथियों एवं फैक्ट्री से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि खोजराम 11 फरवरी की रात अपने कमरे पर नहीं आया था जिसके बाद उनकी तलाश की जा रही थी। अगले दिन सुबह रेलवे पटरी के पास उसकी लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया है और जांच में जुट गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..

आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..

छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..

सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड

छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल

जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH