छत्तीसगढ़ - हॉटल ट्रिनिटी के सातवे मंजिल पर चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कोलकाता और असम की कॉलगर्ल गिरफ्तार

रायगढ़ , 10/02/2026 7:56:30 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - हॉटल ट्रिनिटी के सातवे मंजिल पर चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कोलकाता और असम की कॉलगर्ल गिरफ्तार

रायगढ़ 10 फरवरी 2026 - रायगढ़ जिले में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश पुलिस ने किया है। यहां थ्री-स्टार होटल में स्पा सेंटर की आड़ में ग्राहकों को दूसरे राज्यों से काॅलगर्ल बुलाकर परोसा जा रहा था। होटल के सातवीं मंजिल में संचालित स्पा सेंटर में पुलिस की टीम ने रेड की कार्रवाई कर मौके से असम और  कोलकाता की लड़कियों को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है। वहीं मौके से आपत्तिजनक सामान भी पुलिस ने जब्त कर होटल के संचालक और मैनेजर को गिरफ्तार किया है। ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि शहर के बीचों-बीच थ्री स्टार ट्रिनिटी होटल संचालित है। होटल के 7वें मंजिल पर सनराइज स्पा एंड सैलून का संचालन किया जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का अवैध कारोबार किया जा रहा था। मामले की पुख्ता जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाई गई।

होटल में संचालित सेक्स रैकेट के कारोबार का पर्दाफाश करने के लिए पहले अपने एक पॉइंटर को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर में भेजा गया। जहां लड़की की डील होते ही पुलिस को इशारा कर दिया। जिसके बाद पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान अलग-अलग तीन कमरों में 3 युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिली। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद कर जब्त की है। पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक विनयकांत बरगट समेत होअल के मैनेजर के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

आरोपी विनयकांड ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि ग्राहकों को आकर्षित करने और अवैध तरीके से कमाई के लिए स्पा सेंटर में लड़कियां उपलब्ध कराई जाती थी। वहीं इसी मामले में पुलिस ने होटल के मैनेजर देवेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल, पॉइंटर की ओर से दिए गए 6 हजार रुपए कैश, स्पा सेंटर से जुड़े दस्तावेज, ग्राहकों का रजिस्टर और साल 2024 से संबंधित किरायानामा जब्त किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH