छत्तीसगढ़ - जवान बेटी ने अपने पिता को उतारा मौत के घाट, पिता के इस बात से थी नाराज

कोरबा , 10/02/2026 6:24:57 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जवान बेटी ने अपने पिता को उतारा मौत के घाट, पिता के इस बात से थी नाराज

कोरबा 10 फरवरी 2026 - कोरबा में एक बार फिर रिश्तों को तार-तार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक जवान बेटी ने अपने पिता पर हंसिया से जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटी परिवार से अलग रहती थी। बेटी के इस फैसले पर पिता द्वारा आपत्ति जतायी जा रही थी। जिससे गुस्साई बेटी ने पिता की ही हत्या कर दी। हत्या की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की ये वारदात हरदीबाजार थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि ग्राम रलिया में अशोक निषाद का परिवार निवास करता है। उसकी 25 वर्षीय बेटी गीता निषाद परिवार से अलग रहकर अपना जीवन यापन कर रही थी। बेटी के अलग रहने और उसने जीवन यापन के तौर-तरीकों पर पिता को आपत्ति थी। वह उसे समझाइश देते हुए गलत रास्ते से दूर रहने की नसीहत दिया करते थे। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों गीता निषाद अपने पिता के घर गयी हुई थी।

जहां पिता ने एक बार फिर बेटी के तौर-तरीके पर आपत्ति जताते हुए सही रास्ते पर चलने की नसीहत दे रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। पिता की ये समझाइश बेटी को नागवार गुजरी और उसने हंसिया से पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। देर रात हुए इस हत्याकांड की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही हरदीबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी बेटी को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त हंसिया जब्त कर लिया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH