पति ने महज 01 हजार में किया पत्नी की इज्ज़त का सौदा, दरिंदो ने बारी बारी से बनाया हवस का शिकार

उत्तर प्रदेश , 09/02/2026 7:26:34 PM
Anil Tamboli
पति ने महज 01 हजार में किया पत्नी की इज्ज़त का सौदा, दरिंदो ने बारी बारी से बनाया हवस का शिकार

बदायूं 09 फरवरी 2026 - फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव में पति ने अपनी पत्नी की अस्मत का सौदा मात्र एक हजार रुपये के लिए अपने दोस्तों से कर दिया। पति ने बहाना बनाकर पत्नी को दरिंदे दोस्तों के हवाले कर दिया। दोस्तों ने जंगल में ले जाकर विवाहिता के साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि 6 फरवरी को वह अपने पति के साथ कागजात बनवाने के लिए घर से निकली थी। जब वे सुरैनी पापड़ी तिराहे के पास पहुँचे, तो वहां पहले से ही पति के दो दोस्त, पप्पू (निवासी अल्लैहपुर खुर्द) और बालकिशन (निवासी तखोरा) मौजूद थे। महिला का आरोप है कि वहां उसके पति और उन दोनों के बीच एक हजार रुपये में उसे सौंपने का सौदा हुआ।

इसके बाद पति ने चालाकी से खुद को किसी काम से जाने की बात कही और पत्नी को अपने दोस्तों के साथ बाइक से घर जाने को कह दिया। आरोपी पप्पू और बालकिशन महिला को घर ले जाने के बजाय सुरैनी पापड़ी से बलकनपुर जाने वाले रास्ते पर स्थित लिप्टस की एक कटी हुई बगिया में ले गए। सुनसान जंगल का फायदा उठाकर दोनों ने महिला के साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया। दरिंदगी के बाद आरोपी पीड़िता को वहीं छोड़कर फरार हो गए। 

थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पति, पप्पू और बालकिशन के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) और अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH