छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला इस धार्मिक गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना जाएगा आस्था का केन्द्र

रायपुर , 08/02/2026 10:48:02 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला इस धार्मिक गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना जाएगा आस्था का केन्द्र

रायपुर 08 फरवरी 2026 - छत्तीसगढ़ सरकार ने कबीरपंथियों की आस्था के प्रमुख केंद्र दामाखेड़ा के नाम परिवर्तन को लेकर औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर ली है। राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अब सिमगा तहसील स्थित ग्राम दामाखेड़ा को “कबीर धर्म नगर, दामाखेड़ा” के नाम से जाना जाएगा। इस संबंध में छत्तीसगढ़ राजपत्र में आधिकारिक अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है।

बता दें कि सरकार ने यह निर्णय 4 जून 2025 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया था। इसके बाद केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय से सहमति मिलने पर नाम परिवर्तन को अंतिम मंजूरी प्रदान की गई। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस फैसले को लेकर 5 फरवरी 2026 को अधिसूचना जारी की।

बता दे कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद दामाखेड़ा पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध सतगुरु कबीर संत समागम मेला में भाग लिया था। इसी दौरान उन्होंने दामाखेड़ा का नाम बदलकर "कबीर धर्म नगर, दामाखेड़ा" करने की घोषणा की थी।

रायपुर - बिलासपुर मार्ग पर सिमगा से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित दामाखेड़ा भले ही भौगोलिक रूप से एक छोटा गांव हो, लेकिन धार्मिक दृष्टि से इसका महत्व विश्वस्तर पर है। यह स्थान कबीरपंथियों के सबसे बड़े तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है।कबीर के सत्य, ज्ञान और मानवतावादी विचारधारा पर आधारित इस पवित्र भूमि पर वर्ष 1903 में कबीरपंथ के 12वें गुरु उग्रनाम साहेब ने कबीर मठ की स्थापना की थी। तभी से दामाखेड़ा देश-विदेश से आने वाले लाखों कबीरपंथी अनुयायियों की आस्था का केंद्र बना हुआ है।

ग्राम का नाम आधिकारिक रूप से बदलने के बाद कबीरपंथी समाज और स्थानीय श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। समाज के लोगों का मानना है कि इससे दामाखेड़ा की धार्मिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी और कबीरपंथ की परंपरा को वैश्विक स्तर पर और पहचान मिलेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH