छत्तीसगढ़ - कावेरी इंडस्ट्री में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, आग पर काबू पाने का प्रयास जारी

रायपुर , 07/02/2026 6:02:53 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कावेरी इंडस्ट्री में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, आग पर काबू पाने का प्रयास जारी

रायपुर 07 फरवरी 2026 - रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित कावेरी इंडस्ट्री के तार फैक्ट्री में शनिवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद एकाएक भीषण आग लग गयी। परिसर से उठती आग की ऊंची लपटें को देख मौके पर काम कर रहे मजदूर किसी तरह अपनी जान बचाकर निकल सके। घटना की जानकारी के बाद दमकल और पुलिस की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगते ही फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। आनन फानन में सभी को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। फैक्ट्री में तेल और अन्य ज्वलनशील पदार्थों का भंडारण होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका जतायी जा रही है। यही वजह रही कि दमकलकर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करना पड़ रहा है।

उधर इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचकर हालात पर नजर बनाए हुए है। और आसपास की आवाजाही को नियंत्रित किया गया। ताकि किसी तरह की जनहानि न हो। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारणों की संभावना जताई जा रही है। पूरी तरह काबू पाने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी। घटना के बाद पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH