छत्तीसगढ़ - प्रेमिका का रेप कर प्रेमी ने बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर की यह डिमांड

रायपुर , 07/02/2026 1:11:21 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका का रेप कर प्रेमी ने बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर की यह डिमांड

रायपुर 07 फरवरी 2026 - राजधानी रायपुर में प्यार, दुष्कर्म और फिर ब्लैकमेल का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आरोपी ने युवती को प्यार के जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया और लाखों रुपए ऐंठ लिए। यह पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।

यहां एक आरोपी ने युवती को पहले अपने प्यार के जाल में फंसाया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर न सिर्फ ब्लैकमेल किया बल्कि उससे लाखों रुपए भी हड़प लिए। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

युवती ने 2 फरवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वो 2019 से 2025 तक रिलायंस स्टोर में काम करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान यहीं काम करने वाले नित्या कुमार बरिहा से हुई, जो महासमुंद जिले के डोंगरीपाली गांव का रहने वाला है और रायपुर के मोवा-पंडरी इलाके में किराए के मकान में रहता है। 

आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया। इसके बाद उसे अपने किराए के मकान में ले गया, जहां उसने उसे अपने हवस का शिकार बनाया। इस दौरान उसने इसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद उसने 18 जनवरी 2025 में उससे जरूरत की बात कहकर 52 हजार रुपए ले लिए। वहीं जब युवती ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने उल्टा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे 3 लाख 67 हजार रुपए ऐंठ लिए। 

ठगी की शिकार हुई युवती ने किसी तरह से हिम्मत जुटाई और 2 फरवरी को थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भी शिकायत दर्ज करते हुए आरोपी की खोजबीन शुरु की और उसे 6 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।            

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH