छत्तीसगढ़ - अंक सट्टा खेलाते नरेंद्र और वरुण सोनी रंगेहाथ गिरफ्तार, 22 हजार नगद और सट्टा पट्टी बरामद

रायपुर , 07/02/2026 12:31:00 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अंक सट्टा खेलाते नरेंद्र और वरुण सोनी रंगेहाथ गिरफ्तार, 22 हजार नगद और सट्टा पट्टी बरामद

रायपुर 07 फरवरी 2026 - पुलिस ने गुढियारी थाना क्षेत्र में सट्टा खेलाने वाले दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल गुढियारी पुलिस को सूचना मिली थीं कि खालबाड़ा, गुढियारी स्थित बांस के पेड़ के पास दो व्यक्तियों द्वारा सट्टा पट्टी के माध्यम से जुआ संचालित किया जा रहा था। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर ने इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी को आरोपियों की पतासाजी कर तत्काल वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए।

सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गुढियारी पुलिस की टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। रेड कार्यवाही के दौरान दो व्यक्तियों को सट्टा लिखते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम नरेंद्र कोठले और वरुण सोनी बताया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 22,290 रुपए नगद, 06 डॉट पेन, 02 बोर्ड और 25 नग सट्टा पट्टी बरामद की। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 41/26, धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।

गिरफ्तार सटोरिये..

01 - नरेंद्र कोठले पिता बाबू लाल कोठले, उम्र 32 वर्ष, निवासी मातारानी चौक, गुढियारी, थाना गुढियारी, रायपुर।

02 - वरुण सोनी पिता विष्णु सोनी, उम्र 30 वर्ष, निवासी शनि मंदिर पास, राम सागर पारा, थाना आजाद चौक, जिला रायपुर।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH