राजधानी में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, ब्लास्ट में 22 लोगो की मौत, पूरे इलाके में इमरजेंसी लागू

देश विदेश , 06/02/2026 6:01:42 PM
Anil Tamboli
राजधानी में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, ब्लास्ट में 22 लोगो की मौत, पूरे इलाके में इमरजेंसी लागू

इस्लामाबाद 06 फरवरी 2026 - पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में स्थित इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा में जोरदार धमाका होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि यह धमाका जुमे की नमाज के बाद हुआ, जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, हालात को देखते हुए पूरे शहर में इमरजेंसी लागू कर दी गई है. विस्फोट के समय लोग जुमे की नमाज पढ़ रहे थे, घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. घटनास्थल की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें कई नमाजियों को घायल अवस्था में मदद के लिए चिल्ला रहे हैं। इस विस्फोट की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि विस्फोट की चपेट में आने वाले लोगों के शव बिखर गए.

इस्लामाबाद के इंस्पेक्टर जनरल हाई अलर्ट जारी किया है. सुरक्षा एजेंसियों ने इमाम बारगाह और आसपास के इलाके को घेर लिया है और किसी भी अनहोनी से बचने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है. शुरुआती जानकारी में कहा गया कि पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने कथित तौर पर एक आत्मघाती हमलावर की पहचान 'ख्वारिज' के रूप में की और उसे इमाम बारगाह के गेट पर रोकने की कोशिश की।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब आत्मघाती हमलावर को लगा कि वह बच नहीं पाएगा, तो उसने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. पाकिस्तानी अधिकारियों की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक इस आत्मघाती धमाके में 22 लोगों की मौत हो गई है, जबकि सैकड़ों लोगों के घायल होने की खबर है. हालांकि, मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है, अस्पतालों में घायलों के इलाज के लिए जगहें कम पड़ रही हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH