छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते कमिश्नर पी सी अग्रवाल सहित तीन लोग गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

रायपुर , 06/02/2026 5:37:35 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते कमिश्नर पी सी अग्रवाल सहित तीन लोग गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

रायपुर 06 फरवरी 2026 - छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने 2 अलग-अलग जिलों में बड़ी छापेमार कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. कोंडागांव में जहां एक रिटायर्ड शिक्षक से पेंशन के नाम पर रिश्वत मांगी गई, वहीं अंबिकापुर में हाउसिंग बोर्ड के संभागीय कमिश्नर और बाबू को एक ठेकेदार से घूस लेते हुए पकड़ा गया है।

कोंडागांव के बीईओ (BEO) कार्यालय में पदस्थ बाबू सतीश सोढ़ी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. मिडिल स्कूल सरपंच पारा से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक सोनसिंह यादव अपनी पेंशन शुरू कराने के लिए लंबे समय से कार्यालय के चक्कर काट रहे थे. बाबू सतीश सोढ़ी ने इस काम के बदले रिटायर्ड शिक्षक से 40 हजार रुपये की मांग की थी. परेशान होकर पीड़ित ने ACB में मामले की शिकायत की, जिसके बाद ACB जगदलपुर की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

हैरानी की बात यह है कि इसी बीईओ कार्यालय में एसीबी की यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है. इससे पहले क्लर्क पंचम लाल देवांगन और जयंती देवांगन पर भी भ्रष्टाचार के मामले में गाज गिर चुकी है.

दूसरी बड़ी कार्रवाई अंबिकापुर के गोधनपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड के संभागीय कार्यालय में हुई. यहां एसीबी की टीम ने संभागीय कमिश्नर पीसी अग्रवाल और बाबू अनिल सिंह को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि कमिश्नर ने एक ठेकेदार से काम के बदले 50 हजार रुपये की मांग की थी. एसीबी ने दबिश देकर दोनों को मौके पर ही धर दबोचा. फिलहाल दोनों आरोपियों को दफ्तर लाकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH