छत्तीसगढ़ - कांग्रेस नेत्री ने खुद पर पेट्रोल डाल कर लगाई आग, ईलाज के दौरान हुई मौत

दुर्ग , 31/01/2026 7:16:19 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कांग्रेस नेत्री ने खुद पर पेट्रोल डाल कर लगाई आग, ईलाज के दौरान हुई मौत

दुर्ग 31 जनवरी 2026 - पुलिस और कोर्ट के स्टाफ के सामने खुद को आग लगाने वाली महिला कांग्रेस कार्यकर्ता की इलाज के दौरान मौत हो गई है। दुर्ग जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है। कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता शबाना निशा उर्फ रानी (37) ने 23 जनवरी को कोर्ट के आदेश पर घर खाली कराने पहुंची पुलिस और कोर्ट स्टाफ के सामने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। इस घटना में वह करीब 95 प्रतिशत तक झुलस गई थीं। गंभीर हालत में रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती शबाना ने शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना 22 जनवरी की दोपहर करीब 2:30 बजे की है। पुलिस और कोर्ट स्टाफ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के आदेश के तहत कब्जा दिलाने पचरीपारा स्थित मकान पहुंचे थे। बातचीत के दौरान शबाना अचानक घर के भीतर गईं और कुछ ही पलों में आग की लपटों में घिरी हुई बाहर निकल आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग देखकर पुलिस और कोर्ट स्टाफ पीछे हट गया, जबकि आसपास मौजूद लोगों ने चादर और अन्य साधनों से आग बुझाने की कोशिश की। तब तक शबाना बुरी तरह झुलस चुकी थीं। 

पीड़िता के मामा लियाकत अली ने बताया कि शबाना पिछले 40 से 45 सालों से उसी मकान में रह रही थीं। बीते 4-5 महीनों से उन पर घर खाली करने का दबाव बनाया जा रहा था। 22 जनवरी को जब टीम घर खाली कराने पहुंची, तो तनावपूर्ण माहौल में यह दुखद घटना हो गई। शबाना के परिजनों का कहना है कि वह चाहती थीं कि मकान मालिक घर उन्हें बेच दे ताकि वह वहीं रह सकें।

हालांकि मकान मालिक इसके लिए तैयार नहीं था। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो अंततः कोर्ट तक पहुंचा। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में चले मामले में शबाना को हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद कब्जा दिलाने का आदेश जारी हुआ।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH