छत्तीसगढ़ - T 20 मैच से पहले 06 बड़े सटोरिये गिरफ्तार, 37 लाख नगद सहित 97 लाख का सामान जप्त

रायपुर , 31-01-2026 7:01:30 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - T 20 मैच से पहले 06 बड़े सटोरिये गिरफ्तार, 37 लाख नगद सहित 97 लाख का सामान जप्त

रायपुर 31 जनवरी 2026 - सट्टेबाजों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए T-20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक हाई-प्रोफाइल गिरोह का भंडाफोड़ कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 37.50 लाख रुपये कैश और 3 लग्जरी कारें बरामद की हैं।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि गंज थाना क्षेत्र के नागोराव गली अंडरब्रिज के पास कुछ लोग अपनी लग्जरी कारों में बैठकर ऑनलाइन सट्टा ऑपरेट कर रहे हैं. पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर टीम ने घेराबंदी की. मौके पर 2 महिंद्रा थार और 1 नेक्सा XL-6 कार को संदिग्ध पाया गया. तलाशी लेने पर कार के अंदर से भारी मात्रा में नगदी और मोबाइल फोन बरामद हुए।

जांच में सामने आया कि आरोपी mdbet777.com और Classic777.com जैसी वेबसाइट्स के जरिए मास्टर आईडी बनाकर सट्टा खिलाते थे. आरोपी रखब देव पाहुजा और पीयूष जैन कमीशन पर मास्टर आई डी उपलब्ध कराते थे. इस गिरोह के तार महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों से जुड़े होने के संकेत मिले हैं. गिरफ्तार आरोपियों में से रखब देव, जितेंद्र उर्फ जित्तू, दीपक अग्रवाल और सचिन जैन पहले भी जुआ एक्ट में जेल जा चुके हैं।

कुल जब्ती: 92.50 लाख रुपये
नगद राशि: 37,50,000 रुपये.
लग्जरी गाड़ियां: 2 महिंद्रा थार और 1 नेक्सा XL-6 (कीमत करीब 50 लाख).
अन्य: 10 महंगे स्मार्टफोन (कीमत 5 लाख).

गिरफ्तार सटोरियों की प्रोफाइल:

01 - रखब देव पाहुजा (भिलाई): मुख्य सप्लायर, पहले भी जेल जा चुका है.

02 - पीयूष जैन (रोहिणीपुरम, रायपुर): मास्टर आईडी का खेल संभालने वाला.

03 - जितेन्द्र कुमार कृपलानी उर्फ जित्तू (रायपुर): इलाके का पुराना सटोरिया.

04 - दीपक अग्रवाल (बिलासपुर): सट्टे के कारोबार का अहम हिस्सा.

05 - कमल राघवानी (गायत्री नगर, रायपुर): गिरोह का सक्रिय सदस्य.

06 - सचिन जैन (गुढ़ियारी, रायपुर): सट्टा आईडी वितरण में शामिल.

पुलिस ने उन ग्राहकों की भी सूची तैयार कर ली है जो इन आरोपियों से आईडी लेकर सट्टा खेलते थे. जल्द ही उन पर भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH