छत्तीसगढ़ में ड्राई डे की संख्या घटी, अब होली के दिन भी खुली रहेंगी सभी शराब की दुकानें

रायपुर , 31/01/2026 11:29:35 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में ड्राई डे की संख्या घटी, अब होली के दिन भी खुली रहेंगी सभी शराब की दुकानें

रायपुर 31 जनवरी 2026 - छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के दिन शासकीय शराब दुकानें खुली रही। राज्य शासन ने इस दिन को ड्राई डे (Dry Day) की सूची से बाहर कर दिया है। इससे पहले कई वर्षों से 30 जनवरी को प्रदेशभर में शराब दुकानों को बंद रखा जाता था।

आबकारी विभाग के अनुसार, नई आबकारी निति के तहत अब प्रदेश में सालभर में घोषित ड्राई डे की संख्या 8 से घटकर 4 रह गई है। जिन चार दिनों को ड्राई डे से मुक्त किया गया है, उनमें 30 जनवरी (महात्मा गांधी की पुण्यतिथि), मोहर्रम, होली और दिवाली शामिल हैं। इन चारों अवसरों पर अब शराब की दुकानें खुली रहेंगी।

बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त, 26 जनवरी, 02 अक्टूबर (महात्मा गांधी जयंती), मोहर्रम, 18 दिसंबर (बाबा गुरु घासीदास जयंती), 30 जनवरी, होली और दिवाली को ड्राई डे घोषित किया गया था। नई आबकारी निति के बाद अब केवल चार दिन ही ड्राई डे के रूप में प्रभावी रहेंगे।

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछली कैबिनेट की मीटिंग में आबकारी निति में तय किया गया था कि ड्राई डे को कम करना है, जिसपर अब अमल किया गया है। छत्तीसगढ़ में अब सिर्फ 15 अगस्त, 26 जनवरी, 2 अक्टूबर (महात्मा गांधी जयंती), मोहर्रम, 18 दिसंबर (बाबा गुरु घासीदास जयंती) को ड्राई डे घोषित रहेगी।

LR

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH