छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात, विधवा महिला को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया गया, 03 लोगो पर FIR दर्ज

गौरेला पेंड्रा मरवाही , 25/01/2026 1:15:24 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात, विधवा महिला को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया गया, 03 लोगो पर FIR दर्ज

GPM 25 जनवरी 2026 - खोडरी चौकी क्षेत्र के रानीझाप गांव में एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है यँहा एक विधवा महिला को कथित तौर पर अर्ध नग्न कर गांव में घुमाया गया। दरअसल, पेंड्रा के रानीझाप गांव की महिला लगभग तीन महीने पहले एक शादीशुदा व्यक्ति के साथ भाग गई थी। गांव लौटने पर उस व्यक्ति के परिजनों ने महिला के साथ यह बर्ताव किया। ग्रामीणों और महिला के परिजनों ने उसे बचाया और पुलिस को सूचना दी। यह घटना खोडरी चौकी अंतर्गत ग्राम रानीझाप में शनिवार सुबह करीब 10 बजे हुई।

35 वर्षीय पीड़ित महिला लगभग एक साल पहले अपने पति के निधन हो गया था इस दौरान उसका गांव के ही 35 वर्षीय शादीशुदा व्यक्ति हरि प्रसाद राठौर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों 29 अक्टूबर को घर से भाग गए थे और मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ग्राम मालाचुवा में रह रहे थे। शुक्रवार को जब वे गांव वापस लौटे, तो विवाद की स्थिति बन गई। इसके बाद महिला और हरि प्रसाद के परिजन खोडरी चौकी पहुंचे थे। चौकी में महिला ने हरि प्रसाद के साथ रहने की इच्छा जताई, जिसके बाद सभी अपने गांव रानीझाप लौट आए।

शुक्रवार रात को हरि प्रसाद और महिला को गांव के भुल्लन गोंड़ ने अपने घर में शरण दी थी। शनिवार सुबह करीब 10 बजे हरि प्रसाद की पत्नी सरोज राठौर, भाई मनोज और यशोदा राठौर सहित अन्य लोग इकट्ठा हुए। उन्होंने महिला को पीटना शुरू कर दिया, उसे निर्वस्त्र किया और पूरे गांव में घुमाया। आरोपियों ने महिला पर गोबर भी पोता और उसे पीटते हुए गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित काली मंदिर तक ले गए। इसके बाद पीड़ित महिला के परिजनों और ग्रामीणों, जिनमें अमर सिंह धुर्वे और दशरथ विश्वकर्मा शामिल थे, ने उसे बचाया।

उन्होंने महिला को कपड़े पहनाए और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस गांव पहुंची और पीड़ित महिला को अपने साथ ले गई। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पेड़ के नीचे खड़े चार बच्चो पर गिरी आकाशिय बिजली, हादसे में दो बच्चो की मौत
छत्तीसगढ़ - पेड़ के नीचे खड़े चार बच्चो पर गिरी आकाशिय बिजली, हादसे में दो बच्चो की मौत
छत्तीसगढ़ - पहले महिला को उतारा मौत के घाट, फिर लाश के साथ किया दुष्कर्म, उसके बाद कि हैवानियत
छत्तीसगढ़ - पहले महिला को उतारा मौत के घाट, फिर लाश के साथ किया दुष्कर्म, उसके बाद कि हैवानियत
सक्ती के सटोरिया किशन देवांगन को चाम्पा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल..
सक्ती के सटोरिया किशन देवांगन को चाम्पा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल..
जांजगीर चाम्पा - निगरानी बदमाश संग्राम सिंह एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश..
जांजगीर चाम्पा - निगरानी बदमाश संग्राम सिंह एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश..
छत्तीसगढ़ - 06 दिन से लापता सब इंस्पेक्टर के पत्नी की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - 06 दिन से लापता सब इंस्पेक्टर के पत्नी की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
बहु के साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाता था ससुर, नाराज बहु ने काट दिया प्रायवेट पार्ट
बहु के साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाता था ससुर, नाराज बहु ने काट दिया प्रायवेट पार्ट
सक्ती - पापा ढाबा के वायरल वीडियो पर संचालक ने रखा अपना पक्ष, कही यह बात..
सक्ती - पापा ढाबा के वायरल वीडियो पर संचालक ने रखा अपना पक्ष, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - कलयुगी पिता ने अपने सात साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - कलयुगी पिता ने अपने सात साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - सक्ती सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - साउथ बिहार एक्सप्रेस के सामने कूद कर युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक..
छत्तीसगढ़ - साउथ बिहार एक्सप्रेस के सामने कूद कर युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH