छत्तीसगढ़ - महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़ , 23/01/2026 6:16:40 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़ 23 जनवरी 2026 - रायगढ़ जिले में स्थित JSW पावर प्लांट के हॉस्टल में असिस्टेंट इंजीनियर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर शाम जब काफी देर तक उसका कमरा नहीं खुला, तब सहकर्मियों ने दरवाजा खोलकर देखा तो युवती फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। मामला भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, मृतिका की पहचान खुशबू चौबे (25) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली थी और रायगढ़ के नहर पाली स्थित JSW पावर प्लांट के एसएमएस विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर कार्यरत थी। खुशबू कंपनी के हॉस्टल में ही रह रही थी। गुरुवार की देर शाम जब खुशबू का कमरा काफी देर तक नहीं खुला, तो हॉस्टल में रहने वाले अन्य स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर किसी तरह दरवाजा खोला गया, जहां खुशबू को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही भूपदेवपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल के मरच्यूरी कक्ष में भिजवाया। इस मामले में भूपदेवपुर थाना प्रभारी संजय नाग ने बताया कि, खुशबू 2024 से JSW प्लांट में पदस्थ थी। घटना वाले दिन दोपहर में उसने अपने परिजनों से मोबाइल पर बात भी की थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH