छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदलने जा रहा है मौसम का मिजाज, IMD ने किया अलर्ट जारी

रायपुर , 23/01/2026 1:42:19 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदलने जा रहा है मौसम का मिजाज, IMD ने किया अलर्ट जारी

रायपुर 23 जनवरी 2026 - उत्तर भारत में सक्रिय एक ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरी छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से कभी बादल, कभी धूप और कभी अचानक बढ़ती ठंड ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। बीते दो दिनों तक आसमान में बादलों की मौजूदगी के कारण ठंडी हवाओं का प्रवाह कुछ हद तक थम गया था, जिससे न्यूनतम तापमान में अस्थायी बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

बुधवार को अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन अगले ही 24 घंटे में मौसम ने अचानक करवट ली। गुरुवार सुबह तापमान गिरकर 6.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस तरह एक ही दिन में तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की तेज गिरावट दर्ज की गई, जिसने लोगों को फिर से ठंडे कपड़ों और अलाव का सहारा लेने पर मजबूर कर दिया।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, इस बदलाव के पीछे उत्तर भारत और हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ मुख्य कारण है। आने वाले दो दिनों के भीतर इन इलाकों में बर्फबारी, ओलावृष्टि और बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञानी ए.एम. भट्ट के अनुसार, 21 जनवरी को सक्रिय हुआ यह पश्चिमी विक्षोभ काफी शक्तिशाली है। इसके प्रभाव से 24 और 25 जनवरी को उत्तरी छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही हल्की नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं 26 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे मौसम में फिर बदलाव आ सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है, खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को ठंड से बचाव के उपाय अपनाने को कहा गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH