छत्तीसगढ़ - अज्ञात महिला की पेड़ पर लटकी लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर , 23/01/2026 12:35:17 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अज्ञात महिला की पेड़ पर लटकी लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर 23 जनवरी 2026 - रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नररैया तालाब परिसर में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोजाना की तरह सुबह गार्डन में टहलने पहुंचे लोगों ने नररैया तालाब के पास एक पेड़ पर महिला का शव लटका देखा। पहले तो लोगों को यकीन नहीं हुआ, लेकिन पास जाकर देखने पर महिला की मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पंचनामा की कार्रवाई की। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हर पहलू की जांच कर रही है। मृत महिला की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

महिला के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है, ताकि महिला की शिनाख्त की जा सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिला इलाके में कब और कैसे पहुंची तथा घटना के समय उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति तो मौजूद नहीं था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पेड़ के नीचे खड़े चार बच्चो पर गिरी आकाशिय बिजली, हादसे में दो बच्चो की मौत
छत्तीसगढ़ - पेड़ के नीचे खड़े चार बच्चो पर गिरी आकाशिय बिजली, हादसे में दो बच्चो की मौत
छत्तीसगढ़ - पहले महिला को उतारा मौत के घाट, फिर लाश के साथ किया दुष्कर्म, उसके बाद कि हैवानियत
छत्तीसगढ़ - पहले महिला को उतारा मौत के घाट, फिर लाश के साथ किया दुष्कर्म, उसके बाद कि हैवानियत
सक्ती के सटोरिया किशन देवांगन को चाम्पा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल..
सक्ती के सटोरिया किशन देवांगन को चाम्पा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल..
जांजगीर चाम्पा - निगरानी बदमाश संग्राम सिंह एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश..
जांजगीर चाम्पा - निगरानी बदमाश संग्राम सिंह एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश..
छत्तीसगढ़ - 06 दिन से लापता सब इंस्पेक्टर के पत्नी की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - 06 दिन से लापता सब इंस्पेक्टर के पत्नी की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
बहु के साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाता था ससुर, नाराज बहु ने काट दिया प्रायवेट पार्ट
बहु के साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाता था ससुर, नाराज बहु ने काट दिया प्रायवेट पार्ट
सक्ती - पापा ढाबा के वायरल वीडियो पर संचालक ने रखा अपना पक्ष, कही यह बात..
सक्ती - पापा ढाबा के वायरल वीडियो पर संचालक ने रखा अपना पक्ष, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - कलयुगी पिता ने अपने सात साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - कलयुगी पिता ने अपने सात साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - सक्ती सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - साउथ बिहार एक्सप्रेस के सामने कूद कर युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक..
छत्तीसगढ़ - साउथ बिहार एक्सप्रेस के सामने कूद कर युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH