छत्तीसगढ़ - कांग्रेस की सूची में बड़ी चूक, 06 महीने पहले मर चुके नेता को मिली संगठन में बड़ी जिम्मेदारी

गरियाबंद , 22-01-2026 7:13:01 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कांग्रेस की सूची में बड़ी चूक, 06 महीने पहले मर चुके नेता को मिली संगठन में बड़ी जिम्मेदारी

गरियाबंद 22 जनवरी 2026 -  गरियाबंद जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) द्वारा जारी की गई संगठनात्मक नियुक्तियों की सूची में एक मृत व्यक्ति को सक्रिय पद की जिम्मेदारी दे दी गई। जानकारी के अनुसार, 22 अगस्त 2025 को दुनिया छोड़ चुके पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष स्वर्गीय रूपेंद्र सोम का नाम प्रदेश कांग्रेस की सूची में शामिल किया गया है और उन्हें इंदागांव मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

दिवंगत नेता को संगठन में नई जिम्मेदारी देने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, जिसके बाद कांग्रेस संगठन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे। स्वर्गीय रूपेंद्र सोम कांग्रेस के सक्रिय और सम्मानित नेता रहे हैं। वे अपने जीवनकाल में ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर रह चुके थे और क्षेत्र में उनकी अच्छी पहचान थी। उनके निधन के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की थी। ऐसे में अब उनका नाम नई नियुक्ति सूची में आना दिवंगत नेता और उनके परिवार की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाने वाला माना जा रहा है।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यदि जिला स्तर पर सही जानकारी और रिपोर्टिंग होती, तो यह गलती रोकी जा सकती थी। वहीं, प्रदेश स्तर पर सूची जारी करने से पहले संबंधित नामों और पदों का सत्यापन किया जाना चाहिए था।

कांग्रेस संगठन के भीतर इस घटना को लेकर दो तरह की चर्चाएं हैं। एक पक्ष इसे तकनीकी चूक मान रहा है, जबकि दूसरा इसे संगठन के भीतर संवाद के अभाव का परिणाम बता रहा है। कुछ नेताओं का कहना है कि पुराने डाटा या फाइल के आधार पर सूची तैयार की गई होगी, जिसे अपडेट नहीं किया गया। वहीं, आलोचकों का आरोप है कि संगठन में जमीनी स्तर से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक तालमेल की भारी कमी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH