छत्तीसगढ़ - ग्रामीणों से भरी नाव नदी में पलटी, 04 लोग तेज बहाव में बहे, तलाश जारी

बीजापुर , 22/01/2026 11:10:20 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ग्रामीणों से भरी नाव नदी में पलटी, 04 लोग तेज बहाव में बहे, तलाश जारी

बीजापुर 22 जनवरी 2026 - छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बड़ा हादसा हो गया है। भैरमगढ़ ब्लॉक के ग्राम उसपरी के पास इंद्रावती नदी पार करते समय एक नाव पलट गई, जिससे नाव में सवार 6 ग्रामीणों में से 4 लोग नदी के तेज बहाव में बह गए। हादसे में 2 लोगों को ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया, जबकि 4 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में 2 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, भैरमगढ़ ब्लॉक के अंतिम छोर पर बसे ग्रामीण आज भी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बाजार आने-जाने इंद्रावती नदी पार करने के लिए नाव पर निर्भर हैं। बुधवार को सभी ग्रामीण बाजार से खरीदारी कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नदी के बीच पहुंचते ही नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की तत्परता से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन चार लोग नदी के तेज बहाव में बह गए। घटना शाम के समय की होने के कारण तत्काल रेस्क्यू में दिक्कतें आईं।

भैरमगढ़ एसडीएम प्रकाश सर्वे ने बताया कि ग्रामीणों के माध्यम से नाव पलटने और लोगों के लापता होने की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद रेस्क्यू टीम को मौके पर रवाना किया गया। आसपास के ग्रामीणों की भी मदद ली जा रही है। अंधेरा होने के कारण देर रात तक सीमित सफलता मिली है, जबकि गुरुवार सुबह से दोबारा सर्च ऑपरेशन तेज किया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH