छत्तीसगढ़ - शराब पार्टी के दौरान बर्खास्त आरक्षक ने TI को मारा तमाचा, नाराज TI ने सर्विस रिवाल्वर से चला दी गोली

दुर्ग , 14-01-2026 12:33:20 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शराब पार्टी के दौरान बर्खास्त आरक्षक ने TI को मारा तमाचा, नाराज TI ने सर्विस रिवाल्वर से चला दी गोली

दुर्ग 14 जनवरी 2026 - दुर्ग जिला मुख्यालय के एक मोहल्ले में रविवार देर रात आयोजित शराब की महफिल अचानक खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई। इस पार्टी में पुलिस विभाग से जुड़े कुछ चर्चित अधिकारी-कर्मचारी, असामाजिक तत्व और कथित तौर पर कुछ सफेदपोश राजनीतिक कार्यकर्ता भी शामिल थे। शराब के नशे में सभी जाम पर जाम छलका रहे थे।

पार्टी के दौरान नशे की हालत में बर्खास्त सिपाही ने इंस्पेक्टर को बीयर की बोतल थमाई जिसे इंस्पेक्टर ने अपनी शान के खिलाफ मानते हुए जमीन पर पटक दिया। इसी बात से नाराज बर्खास्त सिपाही ने आवेश में आकर इंस्पेक्टर को जोरदार तमाचा जड़ दिया। थप्पड़ लगते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। गुस्से में आकर इंस्पेक्टर ने अपनी सर्विस रिवाल्वर निकाली और बर्खास्त सिपाही की ओर फायर कर दिया गोली उसके बगल से निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया।

फायरिंग की आवाज सुनते ही महफिल में सन्नाटा पसर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया। इसके बाद मामले को दबाने की कोशिश की गई ताकि घटना बाहर न आए। घटना के बाद यह भी चर्चा सामने आई कि जिस स्थान पर यह पार्टी हुई, वहां लगे CCTV कैमरों का फुटेज अगले ही दिन डिलीट कर दिया गया। इससे पूरे मामले को लेकर संदेह और गहरा गया है।

हैरानी की बात यह है कि घटना के बाद पता चला कि बर्खास्त सिपाही और इंस्पेक्टर एक-दूसरे को पहले से पहचानते तक नहीं थे। बर्खास्त सिपाही पर महादेव ऑनलाइन सट्टा चलाने का आरोप भी बताया जा रहा है।

इस मामले में दुर्ग के SSP विजय अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH