बहु के साथ रेप करने के बाद भी ससुर का नही भरा मन, रोज करता था संबंध बनाने की मांग, फिर एक दिन..

मध्य प्रदेश , 07/01/2026 12:48:25 AM
Anil Tamboli
बहु के साथ रेप करने के बाद भी ससुर का नही भरा मन, रोज करता था संबंध बनाने की मांग, फिर एक दिन..

खंडवा 07 जनवरी 2026 - मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है यँहा एक कलयुगी ससुर, जो अपनी ही बहू पर बुरी नजर रखता था और जिसके खिलाफ बहू पहले ही दुष्कर्म का केस दर्ज करा चुकी थी, उसे उसके ही बेटे और बहू ने मिलकर मौत की नींद सुला दिया। पिपलोद थाना क्षेत्र की इस घटना ने समाज में रिश्तों की मर्यादा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दरअसल बीते रविवार को पिपलोद थाना क्षेत्र के एक खेत में 55 वर्षीय रमेश गोंड का शव मिला था। रमेश के सिर पर चोट के गहरे निशान थे, जिससे पुलिस को पहले ही पल में यह हत्या का मामला लगा। एसपी मनोज कुमार राय के निर्देशन में पुलिस ने जब बारीकी से जांच शुरू की, तो शक की सुई मृतक के बेटे गणेश और उसकी बहू की ओर घूमी। हिरासत में लेकर की गई कड़ी पूछताछ में जो सच सामने आया, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला था।

पूछताछ के दौरान मृतक की बहू ने बताया कि उसका ससुर रमेश उस पर लंबे समय से गंदी नीयत रखता था। साल 2020 में भी उसने बहू के साथ दुष्कर्म किया था, जिसके बाद वह डेढ़ साल तक जेल में रहा। जेल से बाहर आने के बाद परिवार में सुलह तो हो गई, लेकिन रमेश की फितरत नहीं बदली। वह फिर से बहू के साथ शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड करने लगा और उसे प्रताड़ित करने लगा। इस बात से तंग आकर गणेश और उसकी पत्नी ने रमेश को रास्ते से हटाने का फैसला किया।

शनिवार की रात जब रमेश खेत पर था, तब गणेश, उसकी पत्नी और एक दोस्त लालू उर्फ बलीराम वहां पहुंचे। उन्होंने लट्ठ से रमेश के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे रमेश गोंड की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद वे सामान्य मौत बनकर शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे ताकि सबूत मिटाए जा सकें।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मृतक रमेश गोंड का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह न केवल अपनी बहू के साथ दुष्कर्म का आरोपी था, बल्कि थाने की 'गुंडा लिस्ट' में भी उसका नाम दर्ज था। फिलहाल, पुलिस ने बेटे, बहू और उनके साथी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH