छत्तीसगढ़ में सामने आया युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला , तीन युवकों ने दिया वारदात को अंजाम ,,

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में सामने आया युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला , तीन युवकों ने दिया वारदात को अंजाम ,,
बिलासपुर 18 दिसम्बर 2020 - सहेली के घर से लौट रही युवती को बुधवार की रात तीन युवकों ने रास्ते से अगवा कर लिया, और नदी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। गैंगरेप की घटना बुधवार की रात सरकंडा क्षेत्र में हुई। पीड़िता को सिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

सरकंडा क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय युवती के साथ यह घटना बुधवार की रात करीब 10 बजे हुई। वह अपनी सहेली को घर छोड़ने गई थी। लौटते समय शनिचरी रपटा के पास उसे चांटीडीह निवासी सन्नी उर्फ अश्वनी यादव 29 वर्ष, चिंगराजपारा निवासी बाबा उर्फ प्रकाश 30 वर्ष व इरानी मोहल्ला निवासी फिरोज खान 22वर्ष मिले। उन्होंने युवती को पकड़ लिया और मुंह दबाकर उसे नदी किनारे सुनसान जगह पर ले गए और तीनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वह युवकों की चंगुल किसी तरह भागकर घर पहुंची और अपने भाई को जानकारी दी। युवती की तबीयत बिगड़ रही थी।

उसका भाई उसे लेकर सिम्स आया और भर्ती कराया। रात करीब करीब दो बजे उसने फोन से सरकंडा पुलिस को घटना की सूचना दी तो पुलिस सिम्स गई और युवती का बयान दर्ज किया। रात को ही आरोपी युवकों की खोजबीन शुरू हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

तीन दिन बाद कोर्ट में होगा पीड़िता का बयान
एफआईआर में युवती ने तीन लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। उनके खिलाफ नामजद रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। पुलिस ने रात को ही अस्पताल में उसका बयान लिया।

पुलिस का कहना है कि युवती बार बार बयान बदल रही है। टीआई जेपी गुप्ता के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद स्लाइड प्रिजर्व किया गया है। फोरेसिंक लैब में इसकी जांच कराई जाएगी। युवती को अस्पताल से एक आश्रम भेज दिया गया है। उसका कोर्ट में 164 का बयान दर्ज होगा। लगातार छुट्‌टी होने के कारण सोमवार को ही उसका कथन दर्ज हो पाएगा। तब तक वह इसी आश्रम में रहेगी। उसके बयान के हिसाब से आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

युवती का अचानक बयान बदलने के पीछे पुलिस का दबाव है या वह किसी की धमकी के डर से ऐसा कह रही है,कोर्ट में दिए कथन के बाद ही क्लीयर होगा। पुलिस ने यह भी कहा कि युवती रात को नशे में थी।

मेडिकल रिपोर्ट में कुछ क्लीयर नहीं

पुलिस ने गुरुवार को युवती का सिम्स में मेडिकल कराया। इसमें डॉक्टरों ने जो रिपोर्ट दी है वह चौंकाने वाली है। युवती के बयान के विपरीत है। मेडिकल रिपोर्ट में डॉक्टरों ने नो डिफेनिट ओपिनियन लिखा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH