PM मोदी की रैली में जा रहे 04 भाजपा कार्यकर्ताओं की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, PM मोदी ने जताया शोक

देश , 20/12/2025 6:01:57 PM
Anil Tamboli
PM मोदी की रैली में जा रहे 04 भाजपा कार्यकर्ताओं की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, PM मोदी ने जताया शोक

कोलकाता 20 दिसम्बर 2025 - पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. ये सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रानाघाट में होने वाली रैली में शामिल होने जा रहे थे. मृतकों की पहचान रामप्रसाद घोष (72), मुक्तिपद सूत्रधार (63), गोपीनाथ दास (38) और भैरव घोष के रूप में हुई है. यह हादसा कृष्णानगर–रानाघाट सेक्शन पर ताहेरपुर और बदकुल्ला स्टेशनों के बीच हुआ. ट्रेन ने इन लोगों को कुचल दिया।

बताया गया है कि मुर्शिदाबाद के बरवान ब्लॉक से बीजेपी समर्थकों का यह समूह शुक्रवार रात बस से रानाघाट के लिए रवाना हुआ था. शनिवार तड़के वे शौच के लिए रेलवे ट्रैक के पास गए थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ. दोनों दिशाओं से आ रही ट्रेनों की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे शख्स ने कोलकाता ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

पोस्टमार्टम के बाद शवों के गांव लौटने का इंतजार किया जा रहा है और पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है. इस हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है. बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक अपने साथियों की मौत पर शोक व्यक्त कर रहे हैं. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रैली को संबोधित करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH