अंबिकापुर के किराना दुकान और जनरल स्टोर में बिक रही है दवाईयां, जिला औषधि विक्रेता संघ ने रोक लगाने की मांग की

सरगुजा , 11/12/2025 7:27:31 PM
Anil Tamboli
अंबिकापुर के किराना दुकान और जनरल स्टोर में बिक रही है दवाईयां, जिला औषधि विक्रेता संघ ने रोक लगाने की मांग की

अंबिकापुर 11 दिसम्बर 2025 - सरगुजा औषधि विक्रेता संघ अंबिकापुर के जिला अध्यक्ष अमित मिंटू अग्रवाल ने सहायक औषधि नियंत्रक, औषधि निरक्षक अनिल पैंकरा,अमरेश तिर्की से भेंट कर जिले में निरंतर बढ़ रहे बिना लाइसेंस अवैध दवा विक्रय पर रोक लगाने की है। संघ ने बताया है कि कई किराना दुकानों, जनरल स्टोर्स एवं अन्य अनधिकृत दुकानों में बिना किसी वैध औषधि अनुज्ञप्ति के दवाइयों का भंडारण एवं विक्रय किया जा रहा है,जो दवा एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 का स्पष्ट उल्लंघन है।

संघ के अनुसार इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल आमजन के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए अत्यंत घातक हैं, बल्कि वैध ड्रग लाइसेंस लेकर नियमों का पालन करने वाले केमिस्टों के हितों पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रही हैं। बिना प्रशिक्षित व्यक्तियों द्वारा दवा बिक्री से गलत दवा सेवन, दुष्प्रभाव, गंभीर चिकित्सकीय जटिलताएँ एवं जन-जीवन को जोखिम में डालने वाली स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं।इन्हीं गंभीर परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए संघ ने प्रशासन से निम्न मांगें रखी हैं।
प्रमुख मांगें :

01. क्षेत्र में सभी बिना अनुज्ञप्ति वाली दुकानों की सघन जाँच कर अवैध दवा भंडारण एवं विक्रय की पुष्टि की जाए।

02. औषधि अधिनियम का उल्लंघन करने वाले दोषियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

03. भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों की पुनरावृत्ति रोकने हेतु निगरानी एवं प्रवर्तन तंत्र को सुदृढ़ किया जाए।

04. वैध लाइसेंसधारी केमिस्टों के हितों की रक्षा करते हुए दवा विक्रय व्यवस्था को कानून सम्मत व सुरक्षित बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएँ।

सरगुजा औषधि विक्रेता संघ को पूर्ण विश्वास है कि प्रशासन इस विषय को गंभीरता से लेकर शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई करेगा, जिससे जनस्वास्थ्य की सुरक्षा तथा वैध दवा व्यापार का संरक्षण सुनिश्चित हो सके।इस अवसर पर अध्यक्ष अमित मिंटू अग्रवाल, सचिव अजय पाठक, कोषाध्यक्ष प्रकाश श्रीवास्तव, राधे श्याम अग्रवाल, सुदामा बंसल, सुमित अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, लोकेश सोनी, प्रदीप शर्मा, शैलेन्द्र गुप्ता और नरेन्द्र विश्वकर्मा आदि सदस्यगण उपस्थित थे।

ताज़ा समाचार

भारत मे कॉकरोच जनता पार्टी की आंधी, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बना NO-1
भारत मे कॉकरोच जनता पार्टी की आंधी, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बना NO-1
छत्तीसगढ़ - अपनी पत्नी को आई लव यू बोलना पति को पड़ा भारी, नाराज साले ने दोस्तो के मिलकर..
छत्तीसगढ़ - अपनी पत्नी को आई लव यू बोलना पति को पड़ा भारी, नाराज साले ने दोस्तो के मिलकर..
नशे के गिरफ्त में सक्ती के युवा, गुमटी, दवाई दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक मे बिक रही है नशे का सामान, पुलिस बेखबर
नशे के गिरफ्त में सक्ती के युवा, गुमटी, दवाई दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक मे बिक रही है नशे का सामान, पुलिस बेखबर
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठा कर दोस्त ने महिला को बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठा कर दोस्त ने महिला को बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाकर युवराज ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाकर युवराज ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
इस तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा, आसमान से बरसेगी आग, जाने क्या है नौतपा का मतलब
इस तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा, आसमान से बरसेगी आग, जाने क्या है नौतपा का मतलब
चाचा की गैरमौजूदगी में भतीजे ने चाची को बनाया हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात
चाचा की गैरमौजूदगी में भतीजे ने चाची को बनाया हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव का कहर, पारा हुआ 45 डिग्री के पार, 05 दिनों तक लू चलने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव का कहर, पारा हुआ 45 डिग्री के पार, 05 दिनों तक लू चलने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार मालवाहक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार मालवाहक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH