उत्तरप्रदेश के ठेकेदार की छत्तीसगढ़ में गला रेत कर हत्या, वारदात से इलाके में दहशत का माहौल

बीजापुर , 08/12/2025 11:20:27 AM
Anil Tamboli
उत्तरप्रदेश के ठेकेदार की छत्तीसगढ़ में गला रेत कर हत्या, वारदात से इलाके में दहशत का माहौल

बीजापुर 08 दिसम्बर 2025 - बीजापुर जिले में नक्सलियों ने गला रेत कर सड़क ठेकेदार की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पहले ठेकेदार के मुंशी को किडनैप किया था। जब ठेकेदार मुंशी को बचाने गया, तो उसे मार डाला। मामला पामेड़ थाना क्षेत्र का है। मारे गए ठेकेदार की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले इम्तियाज अली के रूप में हुई है। वह काफी समय से नारायणपुर जिले के धौड़ाई इलाके में रह रहा था। बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने वारदात की पुष्टि की है।

दरअसल, नक्सली पहले जेसीबी मशीन के मुंशी का अपहरण किया। अपहरण की खबर मिलने पर ठेकेदार इम्तियाज अली मौके पर पहुंचा। मुंशी को छुड़ाने की कोशिश में ठेकेदार पकड़ में आ गया। नक्सलियों ने रास्ते में ही गला रेतकर हत्या कर दी। नक्सलियों ने वारदात के बाद जेसीबी मशीन के मुंशी को रिहा कर दिया। मुंशी ने ठेकेदार के परिजनों को वारदात की जानकारी दी। परिजनों ने पामेड़ पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पामेड़ पुलिस की टीम मर्डर स्पॉट के लिए रवाना हो गई।

बीजापुर SP जितेन्द्र यादव ने बताया कि मुंशी के बयान के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल की संभावित लोकेशन चिह्नित की है। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षा बल की टीम मौके पर मौजूद है। अभी ठेकेदार का शव बरामद नहीं हुआ है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..

छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH