छत्तीसगढ़ - ठंड से बचने के लिए झोपड़ी में अलाव जलाना पड़ा भारी, आग में जलकर महिला की मौत

बलौदा बाजार , 04-12-2025 11:09:38 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ठंड से बचने के लिए झोपड़ी में अलाव जलाना पड़ा भारी, आग में जलकर महिला की मौत

बलौदाबाजार 04 दिसम्बर 2025 - छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक महिला को ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब उसकी झोपड़ी में आग लग गई और उस आग में झुलसकर उसकी मौत भी हो गई। यह पूरा मामला सुहेला थाना क्षेत्र का है।

यहां एक महिला ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया था, लेकिन महिला के सोते ही अलाव ने पूरे झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। जिसकी चपेट में आकर महिला की भी मौत हो गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।

मृतका की पहचान आशा बाई के रूप में हुई है, जो कबाड़ बिनने का काम करती थी और सुहेला गांव में सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रहती थी। बुधवार की रात ठंड से बचने के लिए उसने अपने झोपड़ी में अलाव जलाया था। उसके सोते ही अलाव ने पूरे झोपड़ी को अपने चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आकर उसकी भी जलकर मौत हो गई। 

गुरूवार सुबह जब लोगों ने झोपड़ी में आग के बाद धुआं निकलते देखा, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसके आधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है और इस मामले में लोगों से पूछताछ कर रही है। 

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH