छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से बड़ी खबर - एक प्रधान आरक्षक ने दूसरे प्रधान आरक्षक को गोलियों से भुना, थाने में मचा हड़कंप

रायगढ़ , 03/12/2025 11:44:13 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से बड़ी खबर - एक प्रधान आरक्षक ने दूसरे प्रधान आरक्षक को गोलियों से भुना, थाने में मचा हड़कंप

रायगढ़ 03 दिसम्बर 2025 - रायगढ़ में तड़के एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ड्यूटी के दौरान रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के एक प्रधान आरक्षक ने अपने ही साथी प्रधान आरक्षक को गोली मार दी। घटना सुबह करीब 4 बजे RPF पोस्ट के अंदर हुई।

सूत्रों के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक के. एस. लादेर ने अपने साथी प्रधान आरक्षक पी. के. मिश्रा पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगते ही पी.के. मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद साथी स्टाफ ने आरोपी प्रधान आरक्षक के. एस. लादेर को काबू में कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोली चलाने की वजह क्या थी।

घटनास्थल को सील कर दिया गया है और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। वरिष्ठ RPF अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं। मृतक प्रधान आरक्षक पी.के. मिश्रा की पहचान की पुष्टि कर दी गई है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव

छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार

सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..

आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH