सड़क किनारे पेशाब कर रहे युवकों मना करना पड़ा भारी, गोली मार कर की हत्या

मध्य प्रदेश , 02/12/2025 6:12:43 PM
Anil Tamboli
सड़क किनारे पेशाब कर रहे युवकों मना करना पड़ा भारी, गोली मार कर की हत्या

भिंड 02 दिसम्बर 2025 - भिंड में पेशाब करने के विवाद पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या करने का आरोप प्रदेश के ही तीन लोगों पर है. गोहद चौराहा थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर तीन लोगों पर FIR दर्ज कर ली है. यह पूरा घटनाक्रम भिंड के गोहद इलाके में नेशनल हाईवे 719 पर 'दिलीप सिंह का पुरा' गांव में हुआ।

दरअसल, 'दिलीप सिंह का पुरा' गांव के रहने वाले गौरव गुर्जर के चचेरी बहन की बीती रात शादी थी. गौरव, नेशनल हाईवे 719 को पार करके शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था तभी वहां एक कार आकर रुकी. कार में सवार तीन लोग कार से नीचे उतरकर पेशाब करने लगे. युवकों को शादी समारोह के नजदीक पेशाब करते देख गौरव ने इस बात का विरोध किया तो कार सवार लोगों ने गौरव के साथ मारपीट की. फिर आवेश में आकर एक व्यक्ति ने गौरव को गोली मार दी, जिससे गौरव की मौत हो गई।

मृतक के परिजन राहुल गुर्जर ने कहा कि घर से बाहर पेशाब करने के ऊपर विवाद हुआ था. एक मिनट का विवाद था, उसी में गोली मार दी. इधर, टी आई थाना गोहद चौराहा मनीष धाकड़ ने कहा कि गांव में गुर्जर समाज में शादी थी. वहां से तीन लोग फोर व्हीलर से निकले थे. निकलते समय शादी के घर के व्यक्ति से उनकी बहस और हाथापाई हो गई. इसके बाद कार सवार व्यक्ति में से एक व्यक्ति ने उसे गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH