छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - NH 43 पर ट्रक चालक से 13 लाख की लूट, पूरे जिले में नाकेबंदी

जशपुर , 02-12-2025 2:21:08 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - NH 43 पर ट्रक चालक से 13 लाख की लूट, पूरे जिले में नाकेबंदी

जशपुर 02 दिसंबर 2025 - नेशनल हाईवे 43 पर आज सुबह अज्ञात लुटेरों ने ट्रक चालक से मारपीट कर 13 लाख रुपये लूट लिए। लूट की इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लूट की इस वारदात को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बालाछापर के पास अंजाम दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक झारखंड के रांची से समान की डिलीवरी कर पत्थलगांव लौट रहा था। सुबह लगभग 6 बजे, जैसे ही वह बालाछापर क्षेत्र से होकर गुजरा, तभी अज्ञात लुटेरों ने अचानक ट्रक को रुकवाया। चालक के अनुसार, बदमाश पहले से सड़क किनारे घात लगाए बैठे थे। ट्रक रुकते ही उन्होंने चालक पर हमला कर दिया और मारपीट करने के बाद लुटेरों ने चालक के पास रखे 13 लाख रुपये लूट लिए।

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। चालक ने किसी तरह खुद को संभाला और पास के लोगों को जानकारी दी, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की खबर मिलते ही जशपुर पुलिस और सिटी कोतवाली की टीम घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी की और आसपास के गांवों में पूछताछ शुरू की। 

प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि यह वारदात पूर्व-नियोजित थी और बदमाशों को पहले से जानकारी थी कि ट्रक चालक नकद राशि ले जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की तलाश कर रही है, साथ ही हाईवे के टोल प्लाजा के कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि लुटेरों की पहचान की जा सके।ट्रक चालक का बयान दर्ज कर लिया गया है और उसे प्राथमिक उपचार भी उपलब्ध कराया गया है।

पुलिस ने आसपास के जिलों और झारखंड पुलिस को भी मामले की जानकारी साझा कर सतर्क कर दिया है, ताकि अपराधियों को जल्द पकड़ने में सहयोग मिल सके।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH