छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान दितवाह चक्रवात का असर शुरू, इन जिलों में बारिश और शीतलहर का अलर्ट जारी

रायपुर , 02/12/2025 1:53:28 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान दितवाह चक्रवात का असर शुरू, इन जिलों में बारिश और शीतलहर का अलर्ट जारी

रायपुर 02 दिसम्बर 2025 - रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम का मिज़ाज अचानक बदल गया है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ का असर राज्य भर के मौसम पर साफ दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिसंबर का पहला सप्ताह प्रदेश में कड़ाके की ठंड की शुरुआत लेकर आने वाला है।

मौसम वैज्ञानिक गायत्री वाणी कंचिभोटला ने बताया कि चक्रवाती सिस्टम के सक्रिय होने से आने वाले दो दिनों में तापमान में 01 से 03 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हल्की वर्षा और बादल छाए रहने की संभावना भी जताई गई है। यह बारिश ठंड बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।

मंगलवार को दर्ज किए गए तापमान में भी बदलाव साफ देखा गया। दुर्ग में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों में मौसम और ज्यादा करवट ले सकता है और कई जिलों में न्यूनतम तापमान एक अंक तक पहुँच सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने नए निम्न दाब क्षेत्र के कारण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिलेगी, जिससे तापमान लगातार नीचे जाएगा। विशेष रूप से बस्तर, धमतरी, महासमुंद और रायपुर , बिलासपुर संभाग के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।इसके चलते दिन के तापमान पर भी असर पड़ेगा और लोग ठंड को महसूस करने लगेंगे।

बारिश के बाद आसमान में छाए बादल रात के तापमान में और गिरावट ला सकते हैं, जिससे दिसंबर के शुरुआती दिनों में ठंड का असर काफी तेज हो सकता है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH