प्रेमी जोड़े खेत मे बना रहे थे शारीरिक संबंध, ग्रामीणों ने दोनो पर पेट्रोल डाल कर लगाई आग

देश , 01/12/2025 1:18:29 AM
Anil Tamboli
प्रेमी जोड़े खेत मे बना रहे थे शारीरिक संबंध, ग्रामीणों ने दोनो पर पेट्रोल डाल कर लगाई आग

जयपुर 01 दिसम्बर 2025 - राजस्थान से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां अवैध संबंधों के शक के कारण एक युवक और युवती के ऊपर पेट्रोल डालकर उन्हें आग लगा दी. ये मामला राजस्थान के दूदू इलाके के बाडोलाव गांव का है. दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार एक खेत में दोनों को घेरकर उनपर पेट्रोल डाला गया. आग की लपटों में घिरे दोनों की चीख सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाकर उन्हें बचाया. गंभीर हालत में दोनों को पहले बिचून सीएचसी और फिर जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है. युवक लगभग 8 प्रतिशत और महिला करीब 40 प्रतिशत तक झुलस गई है.

घटना देर रात करीब डेढ़ बजे हुई. पुलिस के अनुसार युवक अपने खेत पर युवती के साथ मौजूद था. तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और पेट्रोल डालकर आग लगा दी. सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले गई. प्रारंभिक जांच में अवैध संबंधों का शक सामने आया है. पुलिस ने तीन से चार लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है. पुलिस आरोपों की जांच कर रही है. घटना स्थल पर एफएसएल टीम ने सबूत जुटाए हैं।

जांच में सामने आया कि युवक कैलाश गुर्जर शादीशुदा है. युवती सोनी गुर्जर विधवा है और उसके पति की मौत छह साल पहले एक हादसे में हुई थी. सोनी के दो बच्चे हैं. उनका दस साल का बेटा और सात साल की बेटी है. दोनों परिवारों में पहले से रंजिश चल रही थी. एक साल पहले सोनी देवी के जेठ के बेटे और कैलाश के भाई की बेटी ने प्रेम विवाह किया था. इसी वजह से दोनों परिवारों के बीच बातचीत बंद थी।

फिलहाल दोनों का जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

ताज़ा समाचार

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH