छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - स्कूल जा रही शिक्षिका का अपहरण, मोबाईल पर फोटो भेज कर मांगी 05 लाख की फिरौती

दुर्ग , 28/11/2025 7:34:33 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - स्कूल जा रही शिक्षिका का अपहरण, मोबाईल पर फोटो भेज कर मांगी 05 लाख की फिरौती

दुर्ग 28 नवम्बर 2025 - छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्कूल जाते वक्त महिला टीचर के अपहरण का मामला सामने आया है। अपहरणकर्ताओं ने महिला को पेड़ से बांधकर फोटो खींचा और पति के मोबाईल पर फोटो भेजकर 5 लाख की फिरौती मांगी है। फोटो देखकर पति और परिजन दहशत में है। पूरा मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शिक्षिका का नाम राधा साहू (43) है, जो मूक-बधिर बच्चों को भिलाई सेक्टर-8 में पढ़ाती हैं। वहीं पति का नाम मुकेश साहू है। मुकेश ने पत्नी के अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी थाने पहुंचे हैं। वहीं परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

दरअसल, शुक्रवार सुबह रोज की तरह राधा साहू अपने घर कैंप-1 से भिलाई सेक्टर-8 में मौजूद मूक-बधिर स्कूल के लिए निकली थी। पति के मुताबिक ऑटो में बैठकर राधा स्कूल जा रही थी, लेकिन आज वह स्कूल नहीं पहुंची। रास्ते से किडनैप हो गई। जब राधा स्कूल नहीं पहुंची तो उसके स्कूल से फोन आया। पति से स्कूल प्रबंधन ने पूछा कि राधा साहू आज क्यों नहीं आई। इसके बाद पति अपनी पत्नी की खोजबीन शुरू की।

इसी बीच महिला के मोबाइल से पति के पास फोन आया, जिसमें किडनैपर ने कहा कि उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया है। किडनैपर ने महिला के मोबाइल से ही फोटो खींचकर पति को भेजा और कहा कि तुम्हारी पत्नी को पेड़ के नीचे बांधकर रखा है। 5 लाख दोगे तभी उसे छोड़ेंगे।

इस मामले में छावनी CSP अभिषेक झा ने बताया कि महिला टीचर की किडनैपिंग की शिकायत मिली है। इस मामले में अभी जांच चल रही है। परिजनों से पूछताछ जारी है। फिलहाल महिला का कोई पता नहीं चल पाया है। जल्द ही मामले को लेकर खुलासा किया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत और युवक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - विवाहित प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत और युवक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
दामाद को दिल दे बैठी सास, दोनो के बीच बने अवैध संबंध, जब बेटी को पता चला तो हो गया यह कांड
दामाद को दिल दे बैठी सास, दोनो के बीच बने अवैध संबंध, जब बेटी को पता चला तो हो गया यह कांड
छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार में विधायक के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने थमाया नोटिस
छत्तीसगढ़ - सुशासन तिहार में विधायक के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, पार्टी ने थमाया नोटिस
छत्तीसगढ़ - कुदरगढ़ देवी मंदिर में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी
छत्तीसगढ़ - कुदरगढ़ देवी मंदिर में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, श्रद्धालुओं में मची अफरातफरी
कॉकरोच जनता पार्टी के बढ़ते फॉलोवर्स से घबराए सभी पार्टी, X को बैन करने के बाद अब बदनाम करने की साजिश हुई शुरू..
कॉकरोच जनता पार्टी के बढ़ते फॉलोवर्स से घबराए सभी पार्टी, X को बैन करने के बाद अब बदनाम करने की साजिश हुई शुरू..
छत्तीसगढ़ - भरी गर्मी में रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, इन 05 मेमू लोकल को दो दिन के लिए किया रद्द
छत्तीसगढ़ - भरी गर्मी में रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, इन 05 मेमू लोकल को दो दिन के लिए किया रद्द
छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री के साथ दिल्ली में रेप, आरोपी ने ब्लैकमेल कर वसूले ढाई करोड़ रूपए, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ की भाजपा नेत्री के साथ दिल्ली में रेप, आरोपी ने ब्लैकमेल कर वसूले ढाई करोड़ रूपए, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आसमान उगल रहा है आग, मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 20 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़ - आसमान उगल रहा है आग, मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 20 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दो बच्चो की हत्या करने के बाद साहू दंपति ने की खुदकुशी, वारदात से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दो बच्चो की हत्या करने के बाद साहू दंपति ने की खुदकुशी, वारदात से मचा हड़कंप
देश मे कॉकरोच जनता पार्टी का जबरजस्त भौकाल, भारत में कॉकरोच X अकाउंट ब्लॉक 
देश मे कॉकरोच जनता पार्टी का जबरजस्त भौकाल, भारत में कॉकरोच X अकाउंट ब्लॉक 
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH