जांजगीर चाम्पा - तेज रफ्तार बस और कार में जबरजस्त टक्कर, हादसे में 03 पत्रकार सहित 25 लोग घायल

जांजगीर चाम्पा , 28/11/2025 7:22:24 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - तेज रफ्तार बस और कार में जबरजस्त टक्कर, हादसे में 03 पत्रकार सहित 25 लोग घायल

जांजगीर 28 नवंबर 2025 - जांजगीर जिले में शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गयी इस भीषण हादसे के बाद तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में 25 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है, वहीं कार में सवार तीन पत्रकारों को भी गंभीर चोटे आई है, जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैै। घटना मुलमूला थाना क्षेत्र में घटित हुई।

बताया जा रहा है कि यात्रियों को लेकर बस शिवरीनारायण से बिलासपुर जा रही थी। इसी दौरान व्यासनगर के पास एक तेज रफ्तार बस की सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि इस भीषण हादसे के बाद जहां बस सड़क के दूसरी तरफ पलट गयी। वहीं कार के परखच्चे उड़ गये। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू किया गया।

दुर्घटनाग्रस्त कार और बस में सवार लोगों को बाहर निकालकर पामगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस हादसे में गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को रेफर भी किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 25 से अधिक लोग घायल हुए है। वहीं कार में सवार तीन पत्रकारों को भी गंभीर चोट आई है। जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने इस दुर्घटना पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव

छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार

सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..

आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH